Maha Kumbh 2025: भगदड़ में 30 मौतों की पुष्टि, जानकारी देते हुए भावुक हुए CM Yogi, मृतकों के परिवार को 25-25 लाख सहायता राशि देने की घोषणा

जब मौनी अमावस्या पर भगदड़ (Stampede) से 30 लोगों की मौत ने उनके प्रयासों को धक्का पहुंचा। इसी को लेकर CM Yogi अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके और उन...

Jan 29, 2025 - 21:54
 0  44
Maha Kumbh 2025: भगदड़ में 30 मौतों की पुष्टि, जानकारी देते हुए भावुक हुए CM Yogi, मृतकों के परिवार को 25-25 लाख सहायता राशि देने की घोषणा

By INA News Maha Kumbh Nagar.

महाकुंभ (Maha Kumbh) में मची भगदड़ (Stampede) में 30 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई, जबकि 90 लोग घायल है। CM योगी ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान वह दर्दनाक हादसे के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और उनके आंसू छलक गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh) में हुई भगदड़ (Stampede) पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ (Maha Kumbh) में भोर से पहले हुई भगदड़ (Stampede) में कम से कम 30 लोग मारे गए, जबकि 90 घायल हो गए। 25 शवों की पहचान हो चुकी है और बाकी की पहचान अभी बाकी है।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, महाकुंभ (Maha Kumbh) प्रयागराज में मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान है। कल 7 बजे से काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे थे।एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा संगम पर हुआ, जिसमें 90 से ज्यादा लोग घायल हुए। ये हादसा भारी भीड़ के द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने और कूदे जाने के कारण हुआ है। हादसे में 30 लोगों की मृत्यु हुई है। 36 घायलों का इलाज चल रहा है। बाकी को उनका परिवार वापस ले गया है। उन्होंने कहा, यह घटना दिल दहला देने वाली है। हम उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम कल रात से प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। मेला प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सभी व्यवस्थाएं जो की जा सकती थीं, वहां तैनात कर दी गई हैं।

भगदड़ (Stampede) में मृतकों की जानकारी देते हुए CM Yogi की आंखें भी भर आईं। CM Yogi ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।  CM Yogi ने कहा कि कुंभ हादसे की न्यायिक जांच होगी।पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। पूर्व अफसर वी के गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस बीके सिंह कमेटी में शामिल होंगे। योगी ने कहा कि घटना की तह में जाना जरूरी है।पुलिस भी जांच करेगी। ऐसा हादसा क्यों हुआ, इसकी जानकारी ली जाएगी। मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की मदद दी जाएगी। CM Yogi ने यह भी कहा कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रयागराज का दौरा करेंगे और सभी आवश्यक मुद्दों को देखेंगे। घटना को याद करते हुए सीएम ने कहा कि मौनी अमावस्या में पवित्र डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। हादसे में मारे गए लोगों की बात करते हुए सीएम खुद रो पड़े और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। CM Yogi ने कहा कि ये घटना हमारे लिए सबक हैं।

आने वाले कुंभ स्नानों को लेकर इसको लेकर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना दुखद है। मर्माहत करने वाली है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। हमने वहां पूरी तैयारी की थी। लिहाजा मुख्य सचिव मनोज कुमार और अन्य आला अधिकारी गुरुवार को वहां पहुंचेंगे और हादसे की वजहों का जायजा लेंगे। CM Yogi की छवि एक कड़े प्रशासक की है। वो किसी भी कार्य के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ने के लिए जाने जाते हैं।महाकुंभ (Maha Kumbh) आयोजन को लेकर वो खुद 10 से 15 बार प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) पहुंचे थे। लखनऊ में भी लगातार बैठक करके महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के सफल आयोजन के लिए काम करते रहे। ऐसे में जब मौनी अमावस्या पर भगदड़ (Stampede) से 30 लोगों की मौत ने उनके प्रयासों को धक्का पहुंचा। इसी को लेकर CM Yogi अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बुधवार देर शाम मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण ने मौनी अमावस्या के पर्व पर संगम नोज में हुए हादसे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व प्रातः एक बजे से 2 बजे के बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ का दबाव बना।भीड़ के दबाव के कारण दूसरी ओर के बैरीकेड्स टूट गए और लोग बैरीकेड्स लांघकर दूसरी तरफ आ गए और ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलना शुरू कर दिया। शासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य करते हुए भीड़ को हटाया और एंबुलेंस के माध्यम से लगभग 90 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन इसमें से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 30 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है। इनमें से 25 की पहचान हो चुकी है और शेष की शिनाख्त की जानी बाकी है।

मृतकों में कुछ लोग बाहर के प्रदेशों से हैं, जिसमें कर्नाटक से 4, असम से एक, गुजरात से एक है। कुछ घायलों को परिवार के लोग लेकर चले गए हैं तथा 36 घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्रशासन के द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है। इस समय स्थिति सामान्य है। बहरहाल, पूर्व अफसर वी के गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस बीके सिंह कमेटी में शामिल होंगे।योगी ने कहा कि घटना की तह में जाना जरूरी है। पुलिस भी जांच करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow