Maha Kumbh 2025: युगों से पीढ़ियों को ऐसे क्षण का इंतजार रहता है... ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ को इस दिव्य और भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि युगों से पीढ़ियों को ऐसे क्षण का इंतजार रहता है...

Feb 13, 2025 - 22:04
 0  32
Maha Kumbh 2025: युगों से पीढ़ियों को ऐसे क्षण का इंतजार रहता है... ज्योतिरादित्य सिंधिया

सार-

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संगम में लगाई डुबकी
  • अपने एक्स हैंडल पर सिंधिया ने पोस्ट की Maha Kumbh स्नान की तस्वीर 
  • Maha Kumbh 2025 में गुरुवार को देश की दिग्गज हस्तियों ने त्रिवेणी में किया पुण्य स्नान 
  • कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी Maha Kumbh में स्नानकर बटोरा पुण्य 
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया पर की योगी (Yogi) सरकार की प्रशंसा 

By INA News Maha Kumbh Nagar.

प्रयागराज की पावन धरा स्थित त्रिवेणी संगम स्थली पर आयोजित हो रहे अबतक के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम में 48 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। माघी पूर्णिमा के दूसरे दिन भी Maha Kumbh में स्नान के लिए आने वाले आस्थावानों का अटूट रेला देखा गया। इसके अलावा देश की दिग्गज हस्तियां भी मां गंगा, यमुना और पवित्र सरस्वती के संगम में स्नानकर पुण्य बटोर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संगम स्नान कर लोक कल्याण की कामना की। उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हुए कहा कि संगम में स्नान करना मोक्ष प्राप्ति जैसा अनुभव है। Maha Kumbh में प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कुम्भ कलश भेंट कर स्वागत किया। 

  • पीएम मोदी और CM योगी (Yogi) का जताया आभार

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ को इस दिव्य और भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि युगों से पीढ़ियों को ऐसे क्षण का इंतजार रहता है, जब पूरी दुनिया के लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं।उन्होंने 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी को अलौकिक अनुभव बताया और Maha Kumbh में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। सिंधिया ने प्रयागराज से अपने पूर्वजों के ऐतिहासिक संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने इस क्षेत्र को मुगल शासन से मुक्त कराकर आध्यात्मिक शक्तियों और मंदिरों के पुनर्निर्माण का कार्य किया था, जिससे यह स्थान उनके लिए भावनात्मक रूप से विशेष है। 

सचिन पायलट ने भी किया Maha Kumbh में स्नान

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने भी गुरुवार को संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के उपरांत उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए Maha Kumbh को श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने देश-प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। 

  • प्रकाश जावड़ेकर ने की योगी (Yogi) सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए प्रयागराज Maha Kumbh में उत्तर प्रदेश की योगी (Yogi) सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि महाकुंभ में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां पूरी दुनिया ने बिना किसी शिकायत, भ्रम या मांग के ऐतिहासिक धार्मिक समागम देखा।

Also Read: Maha Kumbh 2025: 15 से 17 फरवरी तक श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए परिवहन निगम चलायेगा 2250 अतिरिक्त बसें

जावड़ेकर ने लिखा कि पिछले हफ्ते, हमारे परिवार ने महाकुंभ में पवित्र स्नान किया। प्रयागराज में एक ‘मानव सागर’ उमड़ पड़ा। हर ओर केवल ‘हर हर गंगे’ के जयघोष गूंज रहे थे। योगी (Yogi) सरकार द्वारा की गई अतुलनीय व्यवस्थाओं के कारण कोई भी प्यासा, भूखा या आश्रय के बिना नहीं रहा। यह सब प्रेम, देखभाल और भक्ति से भरा हुआ था।

  • हर्ष सांघवी ने भी लगाई आस्था की डुबकी, Maha Kumbh मेला में सम्मिलित होकर संतों का लिया आशीर्वाद

गुजरात के गृह, उद्योग, परिवहन, युवा एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हर्ष सांघवी भी गुरुवार को Maha Kumbh के महासमागम का अंग बनने प्रयागराज पहुंचे। त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के साथ ही हर्ष सांघवी ने यहां बाकायदा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रसिद्ध एक्टर विक्की कौशल भी उनके साथ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, हर्ष सांघवी ने सतुआ बाबा और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी से मुलाकात कर उनका सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow