Maha Kumbh 2025: 'कर्तव्य पथ पर महाकुम्भ' लोगों की पहली पसंद- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास पर निकली थी यूपी की झांकी। 

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड कटेगरी में पाया पहला स्थान , 40 फीसदी (25007) वोट के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर, 35 फीसदी (21,714)....

Jan 28, 2025 - 16:40
 0  34
Maha Kumbh 2025: 'कर्तव्य पथ पर महाकुम्भ' लोगों की पहली पसंद- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास पर निकली थी यूपी की झांकी। 

Lucknow News: 'कर्तव्य पथ पर महाकुम्भ' Maha kumbh लोगों की पहली पसंद रही। गणतंत्र दिवस Republic Day पर निकली उत्तर प्रदेश की झांकी ने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड कटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया। 40 फीसदी वोट के साथ उत्तर प्रदेश पहले व 35 फीसदी वोट के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर रहा। 

  • महाकुम्भ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास पर थी यूपी की झांकी

गणतंत्र दिवस Republic Day परेड पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली यूपी की झांकी इस बार 'महाकुम्भ' पर थी। उत्तर प्रदेश की झांकी भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित "महाकुम्भ 2025 Maha Kumbh 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास को प्रदर्शित कर रही थी। यह झांकी प्रयागराज में पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुम्भ के दिव्य स्वरूप को दर्शा रही थी, जो पृथ्वी पर मानवता का सबसे बड़ा समागम है।

  • अध्यात्म, धरोहर, विकास व डिजिटल क्रांति का संगम

2025 का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन महाकुम्भ अध्यात्म, धरोहर, विकास और डिजिटल प्रगति का संगम है। इस झांकी के केंद्र में भी यही रहा। ट्रैक्टर के आगे 'अमृत कलश' की आगे झुकी हुई भव्य प्रतिकृति दर्शाई गई, जिससे अमृतधारा प्रवाहित हो रही थी। साथ ही शंखनाद, आचमन और साधना करते साधु-संत और संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ की आध्यात्मिक ऊर्जा को जीवंत किया। योगी सरकार के नेतृत्व में हो रहे अभूतपूर्व आयोजन का दीदार देश-विदेश से आए आगंतुकों ने भी किया।  

  • समुद्र मंथन की पौराणिक कथा से भी हुए अवगत 

ट्रेलर के पैनल पर अमृत (शाही) स्नान के लिए जाते अखाड़ों-श्रद्धालुओं को म्यूरल एवं एलईडी स्क्रीन के द्वारा दर्शाया गया। ट्रेलर के प्लेटफार्म पर समुद्र मंथन की पौराणिक कथा को चित्रित किया गया, जिसने महाकुम्भ के महत्व और इसकी ऐतिहासिकता को रेखांकित किया। इसके पिछले हिस्से में समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों को दर्शाया गया था। 

Also read- Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- क्या भारत की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक आबादी स्वीकार करेगी कि उनके पूर्वज राम थे।

  • सुरक्षा व क्राउड मैनेजमेंट को आईसीसीसी के माध्यम से प्रमुखता से दिखाया गया 

झांकी के माध्यम से 'महाकुम्भ 2025' Maha Kumbh 2025 के आयोजन में अपनाई जा रही टेक्नोलॉजी, प्रबंधन और डिजिटलीकरण को भी दर्शाया गया। इसके लिए हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को प्रमुखता से दिखाया गया, जो सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके साथ ही एलईडी के माध्यम से महाकुम्भ पर्व स्नान को जाते अखाड़ों के जुलूस को प्रसारित किया गया। 

कुछ प्रमुख प्रदेशों की झांकियां व वोट  

  • उत्तर प्रदेश – 40 फीसदी (25007 वोट)
  • गुजरात- 35 फीसदी (21714 वोट)
  • हरियाणा- 5 फीसदी (2975 वोट)
  • बिहार- 3 फीसदी (1969 वोट)
  • आंध्र प्रदेश- 2 फीसदी (1467 वोट)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।