Hathras: एसपी के नेतृत्व में हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद। 

हाथरस पुलिस की सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 गुमशुदा व गिरे हुए मोबाइल फोन बरामद

Jan 13, 2026 - 11:23
46 Views
Hathras: एसपी के नेतृत्व में हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद। 
एसपी के नेतृत्व में हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद। 

हाथरस। हाथरस पुलिस की सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 गुमशुदा व गिरे हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। CEIR पोर्टल और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइलों की बरामदगी की गई। पुलिस कार्यालय में मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने हाथरस पुलिस का आभार जताया।

Also Read- Lucknow : राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास और मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण, 10 युवाओं को दिया विवेकानंद युवा पुरस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow