Lucknow: उत्तर प्रदेश में बड़ी भीड़ एवं आपदाओं से निपटने की बड़ी तैयारीः 22-23 दिसंबर को प्रयागराज में Symposium cum Table-Top Exercise.

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 22-23, दिसंबर 2025 को जनपद प्रयागराज में भीड़ प्रबंधन तथा 03 संवेदनशील

Dec 2, 2025 - 20:54
 0  16
Lucknow: उत्तर प्रदेश में बड़ी भीड़ एवं आपदाओं से निपटने की बड़ी तैयारीः 22-23 दिसंबर को प्रयागराज में Symposium cum Table-Top Exercise.
उत्तर प्रदेश में बड़ी भीड़ एवं आपदाओं से निपटने की बड़ी तैयारीः 22-23 दिसंबर को प्रयागराज में Symposium cum Table-Top Exercise.
  • राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा Orientation & Coordination Conference का आयोजन
  • प्राधिकरण द्वारा 22-23, दिसंबर 2025 को प्रयागराज में भीड़ प्रबंधन तथा 03 संवेदनशील आपदाओं विषय पर Symposium cum Table-Top Exercise का होगा आयोजन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 22-23, दिसंबर 2025 को जनपद प्रयागराज में भीड़ प्रबंधन तथा 03 संवेदनशील आपदाओं- डूबना, शीतलहर एवं अग्नि दुर्घटना विषय पर Symposium cum Table-Top Exercise (TTEx)  का आयोजन किया जाएगा।

UP SDMA  द्वारा आज प्राधिकरण सभाकक्ष में Orientation एवं Coordination Conference का आयोजन आगामी Symposium cum Table-Top Exercise TTEx की तैयारियों के अंतर्गत किया गया। यह पहल प्रदेश में बढ़ते धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल आयोजनों के दौरान भीड़-प्रबंधन एवं संभावित हादसों/आपदाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

बैठक प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, पी.वी.एस.एम, ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम,(से.नि.) की अध्यक्षता में मेला अधिकारी, भारतीय सेना, भारतीय रेलवे, राजस्व विभाग, एन०डी०आर०एफ०, एस०डी०आर०एफ०, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ, परिवहन विभाग, ऊर्जा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, दूरसंचार विभाग, लोक निर्माण विभाग, एन०सी०सी०/एन०स०स०, भारत स्काउट एण्ड गाइड, नेहरू युवा केंद्र एवं अन्य सभी स्टेकहोल्डर तथा 26 प्रतिभागी जनपदों प्रयागराज, अयोध्या, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, चिटकूट, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, शाहजहाँपुर तथा चित्रकूट जिलों के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) की गयी।

जनपद प्रयागराज में आयोजित Symposium cum Table-Top Exercise    में सभी 26 प्रतिभागी जनपदों को विभिन्नSyndicate Groups  में विभाजित किया जाएगा, जिन्हें अलग-अलग आपदा-परिदृश्यों जैसे भीड़ प्रबंधन तथा 03 संवेदनशील आपदाओं-डूबना, शीतलहर एवं अग्नि दुर्घटना विषयों पर अपनी-अपनी कार्यवाही, प्रतिक्रिया, समन्वय एवं SOP अनुपालन प्रस्तुत करना होगा।

बैठक के दौरान प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ० हृषिकेश भास्कर याशोद ने कहा कि यहSymposium cum Table Top Exercise TTEx प्रदेश के सभी 26 जनपदों में आपदा प्रबंधन की तैयारी, प्रतिक्रिया क्षमता और विभागीय समन्वय को मज़बूत करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी विभागों और जनपदों के अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग, तत्परता और टीम भावना के साथ इसमें भाग लेकर प्रदेश की आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाये जाने हेतु निर्देशित किया।  

एडीजी/पीएसी मुख्यालय डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने बताया कि सभी स्टेकहोल्डर को भीड़ प्रबंधन जैसे विषय पर वार्ता हेतु एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन से सभी स्टेकहोल्डर्स को अपने विभागीय अनुभवों को साझा करने का मौका मिलेगा और एक प्रभावी योजना एवं एस०ओ०पी० तैयार करने में सहायता भी प्राप्त होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि “राज्य में बढ़ते बड़े आयोजनों-धार्मिक, सामाजिक, खेल संबंधी तथा त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं आपदा-जोखिम न्यूनीकरण आज एक महत्वपूर्ण चुनौती है।  इस अभ्यास से न केवल विभागों की प्रतिक्रिया क्षमता सुदृढ़ होगी, बल्कि Incident Response System (IRS) के माध्यम से समन्वय बढ़ेगा और अधिक कुशल एवं व्यवहारिक रूप में भीड़ प्रबंधन लागू करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने सभी विभागों और जनपद अधिकारियों अपेक्षा की वे गंभीरता तथा प्रतिबद्धता और आपसी समन्वय के साथ इसमें भाग लेकर प्रदेश की आपदा प्रबंधन क्षमता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।” बैठक एवं कार्यशाला का समन्वय प्रवीण किशोर, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (ट्रेनिंग) द्वारा किया गया। इसमें प्राधिकरण के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Raebareli: वायरिंग जलने से सड़क पर खड़ा ट्रक बना काल, बाइक सवार ट्रक में घुसा, युवक गंभीर रूप से घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।