Lucknow: समाज कल्याण विभाग की बड़ी पहल- UPPCS-2025 की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग। 

प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने और उच्च सेवाओं तक पहुंचाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग

By INA News Desk
Dec 2, 2025 - 21:07
133 Views
Lucknow: समाज कल्याण विभाग की बड़ी पहल- UPPCS-2025 की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग। 
समाज कल्याण विभाग की बड़ी पहल- UPPCS-2025 की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग। 

लखनऊ: प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने और उच्च सेवाओं तक पहुंचाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। विभाग द्वारा पीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा-2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह विशेष प्रशिक्षण सत्र गोमती नगर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन में संचालित होगा। 

ये अभ्यर्थी उठा सकेंगे लाभ

भागीदारी भवन के संयुक्त निदेशक श्री आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक न हो और जो UPPCS प्रारम्भिक परीक्षा-2025 में उत्तीर्ण हों, उन्हें लेटरल एंट्री के माध्यम से कोचिंग में प्रवेश मिलेगा। मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित होने तक कोचिंग सत्र नियमित रूप से संचालित रहेंगे।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय प्रारम्भिक परीक्षा प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां जमा करनी होंगी। इसके अलावा 2000 रुपये की कॉशन मनी जमा कर संस्थान में प्रवेश लिया जा सकेगा। दस्तावेजों की जांच बाद प्रवेश प्रदान किया जाएगा।

कोचिंग में उपलब्ध सुविधाएं

संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि हमारी कोशिश है कि सक्षम और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण और सही मार्गदर्शन मिल सके। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले कई युवक सिर्फ संसाधनों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते हैं। उन्होंने बताया कि कोचिंग सत्र के दौरान अभ्यर्थियों को हॉस्टल, भोजन और लाइब्रेरी की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही विषय विशेषज्ञों की नियमित कक्षाएं, मुख्य परीक्षा केंद्रित उत्तर लेखन अभ्यास, मॉडल टेस्ट, परीक्षा पैटर्न आधारित विशेष सत्र और आवश्यक अध्ययन-सामग्री भी दी जाएगी।

Also Read- Lucknow: विश्व एड्स दिवस पर पुलिस कर्मियों की महिला परिजनों के लिए जागरूकता एवं कौशल प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow