Lucknow: विजन 2047 की दिशा में कल आयोजित होगी विभागीय स्टेकहोल्डर वर्कशॉप। 

प्रदेश सरकार के विजन 2047 के लक्ष्य को साकार करने हेतु समाज कल्याण विभाग की ओर से 19 नवंबर को गोमतीनगर स्थित भागीदारी

By INA News Desk
Nov 18, 2025 - 22:43
55 Views
Lucknow: विजन 2047 की दिशा में कल आयोजित होगी विभागीय स्टेकहोल्डर वर्कशॉप। 
विजन 2047 की दिशा में कल आयोजित होगी विभागीय स्टेकहोल्डर वर्कशॉप। 
Advertisement
Advertisement

लखनऊ:  प्रदेश सरकार के विजन 2047 के लक्ष्य को साकार करने हेतु समाज कल्याण विभाग की ओर से 19 नवंबर को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में स्टेकहोल्डर वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य सशक्त समाज, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी प्रगति और सतत विकास की दिशा में आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेपों पर विमर्श करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण विभाग, अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू, IAS के उद्घाटन उद्बोधन से होगा। इसके बाद डेलॉइट द्वारा विकसित यूपी @2047 पर प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण,  एस.सी. शर्मा, खाद्य एवं रसद रणवीर प्रसाद, महिला एवं बाल विकास, लीना जौहरी, युवा कल्याण एवं खेल सुहास एल.वाई की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशेषज्ञों के सुझाव और हितधारकों के व्यापक परामर्श के साथ यह कार्यशाला राज्य के दीर्घकालिक विकास एजेंडे को नई दिशा देगी।

Also Read- Lucknow: साप्ताहिक वर्चुअल बैठक में मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कौशल प्रशिक्षण गतिविधियों की की समीक्षा, सभी जिलों को समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement