Political News: ममता बनर्जी बोलीं- भाजपा जाते ही वक्फ पर लाएंगे नया संशोधन। 

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर लंबे समय से भारत में मुस्लिम समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे थे लेकिन सत्ता में मौजूद सरकारी को हर....

Apr 4, 2025 - 12:42
92 Views
Political News: ममता बनर्जी बोलीं- भाजपा जाते ही वक्फ पर लाएंगे नया संशोधन। 

वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा की जाते ही वक्फ पर नया अधिनियम लाया जाएगा।

  • संसद में पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर लंबे समय से भारत में मुस्लिम समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे थे लेकिन सत्ता में मौजूद सरकारी को हर हाल में लोकसभा और राज्यसभा में पास कराने की तैयारी में थी। बुधवार को इस विधेयक को पास करने के लिए संसद में बहस बाजी हुई। गुरुवार की आधी रात को इस पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में 288 वोट पड़े जबकि इसके विरोध में 232 वोट पड़े इसके बाद यह विधायक लोकसभा में पूर्ण बहुमत के साथ पास हो गया। इस विधेयक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधने का काम किया और कहा कि ये लोग देश में विभाजन करना चाहते हैं। इसलिए इस विधेयक को लाया गया है।

Also Read- बांग्लादेश में एक बार फिर हुई हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के लोगों को बनाया गया निशान।

  • सरकार बदलते ही वक्फ पर लाएंगे नया संशोधन

ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सत्ता में मौजूद सरकार ने इस बिल को संसद में पास कर लिया हो लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश से जाएगी तब हम वक्फ विधेयक पर नया संशोधन लेकर आएंगे। भाजपा देश को बांटने के लिए इस विधेयक को लेकर आई है। हम देश को जोड़ने के लिए नया विधेयक लेकर आएंगे।

ममता ने इस विधेयक को लेकर आगे कहा मेरे सांसद वक्फ मुद्दे पर बोलने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। जुमला पार्टी का एक ही एजेंडा है - देश को बांटना। वे फूट डालो और राज करो में विश्वास करते हैं। आगे कहा कि सत्ता में मौजूद सरकार मुसलमानों के विरोध में कुछ ना कुछ ऐसा कानून लेकर आती है, जिससे उनको इसका नुकसान हो और मुसलमान हमेशा परेशान रहे। आगे वक्फ संशोधन विधेयक को मुस्लिम विरोधी बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow