MP News: कुएं में उतरे थे साफ-सफाई के लिए, जहरीली गैस की चपेट में आने से 8 की मौत।
मध्य प्रदेश में कुएं की साफ-सफाई के दौरान 8 लोगों की मौत की घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया तो वहीं घटना की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री...
मध्य प्रदेश में कुएं की साफ-सफाई करने के लिए उसके अंदर उतरे 8 लोगों की संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
- कुए की होनी थी साफ-सफाई
मध्य प्रदेश में कुएं की साफ-सफाई के दौरान 8 लोगों की मौत की घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया तो वहीं घटना की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हुई तो उन्होंने इस घटना पर शोक जताया। घटना को लेकर बताया कि मामला खंडवा जिले का है। स्थानीय पुलिस के अनुसार यहां एक पुराना कुआं है जिसमें आसपास के लोग कुएं में विसर्जन करते हैं। जिसको लेकर कुए की साफ सफाई का काम शुरू किया गया। कुए की साफ सफाई के लिए उसके अंदर तीन लोग उतरे। जब वे लोग डूबने लगे तो ऊपर मौजूद पांच लोग उन्हें बचाने के लिए कुएं के अंदर दाखिल हुए लेकिन उनकी किस्मत खराब थी जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी कुएं में रह गए और जहरीली गैस की वजह से उनकी मौत हो गई।
- मृतको के परिवार को दिए जाएंगे चार-चार लाख रुपए
कुए में 8 लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आ जाने से मौत की जानकारी जब प्रदेश की मुख्यमंत्री मोहन यादव को हुई तो उन्होंने इस घटना पर शोक जताते हुए एक पोस्ट को लिखा है जिसमें उन्होंने बताया खंडवा जिले अंतर्गत छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हेतु उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए, कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
Also Read- बांग्लादेश में एक बार फिर हुई हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के लोगों को बनाया गया निशान।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। सभी मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार के लोगों को सहनशक्ति दे।
What's Your Reaction?











