बांग्लादेश में एक बार फिर हुई हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के लोगों को बनाया गया निशान।

बांग्लादेश में हाल ही में फिर से हिंसा का सामना किया गया है, जिसमें अवामी लीग के दो प्रमुख नेताओं के घरों पर हमले और तोड़फोड़ की घटनाए...

Apr 4, 2025 - 12:35
69 Views
बांग्लादेश में एक बार फिर हुई हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के लोगों को बनाया गया निशान।

बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंसा शुरू हो गई है। इस हिंसा में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी के लोगों को निशाना बनाया गया। उनके घरों में तोड़फोड़ की गई। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिला।

  • घरों में की गई तोड़फोड़

बांग्लादेश में हाल ही में फिर से हिंसा का सामना किया गया है, जिसमें अवामी लीग के दो प्रमुख नेताओं के घरों पर हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। सिलहट सिटी कॉरपोरेशन (एससीसी) के पूर्व महापौर अनवरुज्जमां चौधरी और मौलवीबाजार-2 (कुलौरा) के पूर्व सांसद शफीउल आलम चौधरी नाडेल के घरों को छात्रों और आम लोगों द्वारा निशाना बनाया गया। इस हिंसा की घटना में तोड़फोड़ की गई है, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है। वहीं घटना के बाद पुलिस वालों को तैनात कर दिया गया है लोगों से अपील की गई है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें।

Also Read- Bollywood News: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार, भारत कुमार के नाम से मशहूर एक्टर ने 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी समेत एक्टर्स व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • आवामी लीग पार्टी को बनाया गया निशाना

सिलहट हवाई अड्डा थाने के प्रभारी अधिकारी, सैयद अनीसुर रहमान के अनुसार, पूर्व सांसद शफीउल आलम चौधरी नाडेल के आवास पर हमले से मामूली नुकसान हुआ है। वहीं, पठानतुला क्षेत्र में अनवरुज्जमां चौधरी के घर पर छात्रों और आम लोगों की भीड़ ने हमला किया, जिससे घर का फर्नीचर और घरेलू सामान तोड़-फोड़ का शिकार हो गया।

हाल ही में, बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार महफूज आलम ने एक बड़ा दावा किया था कि अवामी लीग के एक लाख से अधिक लोग भारत भाग गए हैं। बीते साल अगस्त में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन और हिंसा देखने को मिली थी, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत आना पड़ा था। तब से शेख हसीना भारत में ही रह रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow