Mau News: DM ने की महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना में भी उन्होंने समस्त लंबित आवेदन पत्रों का सत्यापन कर इस योजना से लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। वन स्टाप सेंटर ...

By INA News Desk
Feb 7, 2025 - 10:39
182 Views
Mau News: DM ने की महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

By INA News Mau.

मऊ: DM प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत कुल 25 प्रकरण लंबित हैं। इसके अलावा समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत 45 आवेदन का तहसील एवं विकास खंड स्तर पर हो चुका है। पूर्व में सत्यापित 254 लाभार्थियों को धनराशि प्रेषित करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कुल 22 आवेदन को सत्यापन करने हेतु तहसील एवं विकासखंड स्तर पर प्रेषित किया गया है। DM ने समेकित बाल संरक्षण योजना एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कर लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। 

Also Read: Shahjahanpur News: खिरनीबाग मोहल्ले में महापौर ने लगाई जनता के द्वार चौपाल

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना में भी उन्होंने समस्त लंबित आवेदन पत्रों का सत्यापन कर इस योजना से लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। वन स्टाप सेंटर की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया की अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 तक कुल 377 प्रकरण प्राप्त हुए इनमें से 232 पीड़ितों को वन स्टाप सेंटर में आश्रय दिया गया। बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया कि माह जनवरी में कुल 29 बच्चे आए जिनमें से 27 बच्चों को उनके घर भेज दिया गया। दो बच्चों को उनके परिवार का पता लगाकर भेजने की कार्रवाई की जानी है।जिलाधिकारी ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों की जानकारी बाल कल्याण समिति से भी साझा करने के निर्देश क्षेत्राधिकारी सिटी को दिए। चाइल्ड हेल्पलाइन एवं वन स्टाप सेंटर में नियुक्तियों को लेकर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्तियां करने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया की शासन द्वारा इस संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुसार विभिन्न तिथियां में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस अभियान के व्यापक प्रचार करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement