Saharanpur News: CM योगी आदित्यनाथ से मिले महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह।
सरसावा से अयोध्या,सूरत के लिए विमान सेवाएं शुरु करने की मांग के साथ सरसावा एयरपोर्ट का नाम सरदार पटेल के नाम पर रखने का भी दिया सुझाव...
सहारनपुर महापौर डॉ.अजय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर सरसावा एयरपोर्ट का नाम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर रखने तथा सरसावा एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, सूरत, लखनऊ, अयोध्या व प्रयागराज के लिए विमान सेवाएं शुरु करने की अपनी मांग दोहरायी है महापौर ने दिल्ली रोड स्थित सरोवर का नाम राष्ट्रीय एकता सरोवर रखने का भी अनुरोध किया है।
Also Read- Deoband News: देवबंद में बस स्टेशन के लिए नगर पालिका ने परिवहन निगम को दी जमीन।
महापौर अजय कुमार ने इसके लिए मुख्यमंत्री को अलग अलग पत्र भी सौंपे हैं महापौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि सहारनपुर विश्वविख्यात वुड कार्विंग उद्योग के अलावा हौजरी एवं टैक्सटाइल का बड़ा व्यवसायिक केंद्र है तथा सहारनपुर की सीमाएं उत्तराखण्ड, हरियाणा एवं हिमाचल से लगती है। अतः सरसावा एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, सूरत, लखनऊ, अयोध्या व प्रयागराज के लिए विमान सेवाएं शुरु होने से पड़ौसी प्रदेश के लोगों को भी लाभ मिल सकेगा।
What's Your Reaction?











