Hardoi News: विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की बैठक- जिलाधिकारी ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयुष विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने आयुर्वेद विभाग के ....

Jul 2, 2025 - 19:15
47 Views
Hardoi News: विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की बैठक- जिलाधिकारी ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयुष विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने आयुर्वेद विभाग के कई डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के अवशेष विद्युत संयोजन का कार्य जल्द पूर्ण किया जाये।

प्रत्येक विकास खण्ड के कुछ विद्यालयों में आयुष की निवारक किट उपलब्ध करायी जाये। प्रारम्भ में इसको पायलट आधार पर किया जाये। शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाये। अभिभावकों से भी इस सम्बन्ध में संवाद किया जाये। आयुष से सम्बंधित सभी विभाग समन्वय कर एक कार्य योजना तैयार कर लें। टेली कंसल्टेशन के माध्यम से मरीजों की सहायता की जाये। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ आशा रावत व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: आरोग्य मंदिरों पर हुआ बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई सेवाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow