Hardoi News: 08 मार्च 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक। 

नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) अपर जिला जज (Additional District Judge) हेमेन्द्र कुमार सिंह (Hemendra Kumar Singh) की अध्यक्षता में सचिव जिला...

Feb 17, 2025 - 17:11
72 Views
Hardoi News: 08 मार्च 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक। 

Hardoi News: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला के कुशल निर्देशन में दिनांक 08 मार्च 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) अपर जिला जज (Additional District Judge) हेमेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ बैठक की गई। 

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप ने बताया कि 08 मार्च 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। नोडल अधिकारी न्यायाधीश हेमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Also Read- Hardoi News: SP ने 5 इंस्पेक्टर, 3 SI के कार्यक्षेत्रों में किया बदलाव, 5 SI को पुलिस लाइन से हटाकर नवीन तैनाती दी

उक्त बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाल बहादुर गौड सिविल जज सीनियर डिवीजन ऋचा वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीज़न एफ0टी0सी0 विवेक चौधरी, सिविल जज जू0डि0 पश्चिमी जीशान खान, सिविल जज जू0डि0 पूर्वी अमृतांशु राज,जे0एम0 द्वितीय मो0 युनुस, अपर सिविल जज जू0डि0 कीर्ति सिंह,शाक्षी चौधरी,सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0 विशाल दीक्षित  बैठक में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow