हरदोई के कोथावां में मानसिक स्वास्थ्य शिविर, 267 मरीजों की जांच,129 मानसिक रोग से प्रभावित। 

Hardoi News: सीएमओ डॉ. अरविंद सचान एवं नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा द्वारा जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा वृहद शिविर ....

Aug 5, 2025 - 18:19
42 Views
हरदोई के कोथावां में मानसिक स्वास्थ्य शिविर, 267 मरीजों की जांच,129 मानसिक रोग से प्रभावित। 
हरदोई के कोथावां में मानसिक स्वास्थ्य शिविर, 267 मरीजों की जांच,129 मानसिक रोग से प्रभावित। 

Hardoi News: सीएमओ डॉ. अरविंद सचान एवं नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा द्वारा जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा वृहद शिविर का आयोजन सी एच सी कोथावां हरदोई मे किया गया जिसमें अध्यक्ष डॉ. विपुल वर्मा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के समस्त उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया, डॉ. चंद्रकांत जी ने बताया मानसिक बीमारी किस तरह समाज को प्रभावित करती है।

मानसिक टीम से अंशू सूरी ने बताया कि किस तरह मानसिक रोग जीवन पर प्रभाव डालता है साथ ही टीम के विकास गुप्ता निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी ने टेली मानस के टोल फ्री नंबर और ऐप के बारे में बताया कि 14416 नंबर 24’7 खुला है इस नंबर पर किसी भी मानसिक रोग या काउंसिलिंग के बारे में बात की जा सकती है। इस मौके पर संजय वर्मा, शुभेंद्र प्रताप सिंह एवं वरुण कुमार उपस्थित रहे। शिविर में 267 मरीज़ देखे गए, जिसमें 129 मरीज़ मानसिक रोग से ग्रस्त पाये गये।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 59 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow