जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 59 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में 59 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके ....
Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में 59 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन का पंजीकरण कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाये गए। पात्रों का राशन कार्ड हेतु पंजीकरण कराया गया।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में देरी न की जाये। भूमि विवाद के स्थाई समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। जन सुनवाई के दौरान सगीर खाँ नाम के बुजुर्ग का वृद्धावस्था पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया। राशन कार्ड के लिए आये एक व्यक्ति संदीप नाम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि व्यक्ति की पात्रता की जाँच कर नियमानुसार राशन कार्ड बनवाया जाये।
एक महिला का आधार कार्ड में पता संशोधन हेतु आवेदन मौके पर ही करवाया गया। रामानंद नाम के एक युवक का जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में आवेदन कराया तथा कहा कि वह इस ब्याज मुक्त ऋण से कोई उद्यम स्थापित करे। योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त किया जा सकता है। कम से कम 8वीं पास 21-40 साल के युवा योजना हेतु पात्र हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- नशीले पदार्थों से बचाव और शिशु स्तनपान पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।
What's Your Reaction?











