विकास खण्डो में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के कैम्प शुरू। 

Hardoi News: शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी विकास खण्डो व विभिन्न नगर निकायों में मुख्यमंत्री....

Aug 5, 2025 - 17:55
60 Views
विकास खण्डो में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के कैम्प शुरू। 
विकास खण्डो में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के कैम्प शुरू। 

Hardoi News: शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी विकास खण्डो व विभिन्न नगर निकायों में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के कैंपों की शुरुआत हुई। कैंपों में युवाओं ने भारी उत्साह दिखाया। कैम्प के दौरान उद्योग विभाग व विकास खण्ड के कर्मचारी तथा बैंक प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा लगातार इस योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि 21 से 40 वर्ष के मध्य आयु का कोई भी कक्षा 8 पास युवा योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकता है। पात्र युवाओं को 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा जिससे वह अपना उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। यह कैंप 8 अगस्त तक चलेंगे।

Also Read- नशीले पदार्थों से बचाव और शिशु स्तनपान पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow