Hardoi: भाजपा के ‘समरसता अभियान’ में संत रविदास मंदिर पहुंचे मंत्री नितिन अग्रवाल, किया पूजन-अर्चन
What's Your Reaction?
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘समरसता अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को नगर के पिहानी चुंगी स्थित संत रविदास मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना एवं दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन', नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र 'मधुर' तथा समरसता अभियान के संयोजक ओम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सामाजिक सद्भाव की कामना की। इस अवसर पर मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने जीवनभर ऊंच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त, समरस और संगठित समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इसी क्रम में जिला पंचायत परिसर में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' की उपस्थिति में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से संत रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी प्रीतेश दीक्षित, सौरभ सिंह, अनुराग मिश्रा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi: अहिरोरी को मिली बड़ी सौगात: ग्राम पंचायत में बनेगा आधुनिक पंचायत उत्सव भवन
INA NEWS2 May 10, 2026 0 47707
INA NEWS2 May 10, 2026 0 38185
INA News_Admin May 7, 2026 0 36829
INA NEWS2 May 9, 2026 0 37924
INA News_Admin Apr 13, 2026 0 49587
INA News_Admin May 26, 2026 0 6356
INA News_Admin Apr 18, 2026 0 7750
INA News_Admin Mar 26, 2026 0 7617
INA NEWS2 Oct 29, 2025 0 25305
INA NEWS2 Oct 29, 2025 0 25037
Total Vote: 1
हाँ, यह युवाओं की मेहनत और भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है।
Total Vote: 8
हाँ, बिल्कुल
Total Vote: 9
बहुत संतुष्ट
Total Vote: 17
योगी आदित्यनाथ
Total Vote: 14
बेरोजगारी
Total Vote: 19
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, revised Privacy Policy, and Terms of Service. View Cookies Policy




