Crime News: टीएमसी पार्षद के ऊपर बदमाशों ने कर दी फायरिंग, निशाना चूकने से बची जान।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर से बदमाशों के हौसले बुलंद होते हुए दिखाई दिए हैं। जहां घर के बाहर बैठे टीएमसी पार्षद के ऊपर बदमाशों के द्वारा.....

Nov 16, 2024 - 12:20
71 Views
Crime News: टीएमसी पार्षद के ऊपर बदमाशों ने कर दी फायरिंग, निशाना चूकने से बची जान।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

टीएमसी पार्षद के ऊपर अचानक से स्कूटी पर सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुड़ गई।

  • घर के बाहर बैठे थे टीएमसी नेता

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर से बदमाशों के हौसले बुलंद होते हुए दिखाई दिए हैं। जहां घर के बाहर बैठे टीएमसी पार्षद के ऊपर बदमाशों के द्वारा फायरिंग कर दी गई। गनीमत यह रही की गोली उनको ना लगाते हुए उनके बगल से होते हुए दीवार में जा लगी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मामला कस्बा राजडांगा इलाके का हैं। यहां पर टीएमसी पार्टी के पार्षद सुशांत घोष अपने घर के बाहर बैठे हुए थे तभी अचानक से स्कूटी पर सवार होकर दो लोग आते हैं। दोनों लोग अपने सिर पर हेलमेट लगाए हुए थे। फिर दोनों अपने पास से तमंचा निकालते हैं और अचानक से उनके ऊपर फायरिंग कर देते हैं। सुशांत घोष इधर-उधर होते हैं जिस गली उनको ना लगाते हुए दीवार में जा लगती है। जिससे उनकी जान बच जाती है।

Also Read- Crime News: शादी के नाम पर माता-पिता ने नाबालिक लड़की का कर दिया सौदा, गुजरात से भाग कर पहुंची थाने, 6 गिरफ्तार।

  • बदमाशों के बारे में पुलिस को दी सूचना

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वही इस घटना के बारे में पार्षद सुशांत घोष ने तुरंत पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी। सुशांत घोष ने पुलिस को बताया कि वह और उनके सहयोगी ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ पकड़ा है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति उन पर गोली चलाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हथियार लॉक हो जाने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। पकड़े गए आरोपी के बारे में पता चला है कि वह वैशाली बिहार का रहने वाला है और वहां से इस घटना को अंजाम देने के लिए आया था। फिलहाल में पुलिस के द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। वही उसके फरार दूसरे साथी की भी लगातार तलाश की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार उसने सुशांत घोष को गोली मारने की कोशिश क्यों की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow