Hardoi: मिशन शक्ति फेज 5.0: बालिकाओं ने निकाली जागरूकता साइक्लोथॉन रैली, सीडीओ सान्या छाबड़ा ने दिखाई हरी झंडी। 

मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में साइक्लोथान मेगा इवेन्ट का आयोजन

By INA News Desk
Apr 4, 2026 - 15:42
39 Views
Hardoi: मिशन शक्ति फेज 5.0: बालिकाओं ने निकाली जागरूकता साइक्लोथॉन रैली, सीडीओ सान्या छाबड़ा ने दिखाई हरी झंडी। 
मिशन शक्ति फेज 5.0: बालिकाओं ने निकाली जागरूकता साइक्लोथॉन रैली, सीडीओ सान्या छाबड़ा ने दिखाई हरी झंडी। 

हरदोई: मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में साइक्लोथान मेगा इवेन्ट का आयोजन किया गया, जिसमें जीजीआईसी इंटर कालेज, श्री बेणी माधव, विद्यापीठ इंकार कालेज, आर्य कन्या बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं एवं शिक्षकाओं की आयोजित विशाल साईकल रैली को मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर डीएम चौराहे से रवाना किया, रैली डीएम चौराहा से अटल चौक, सोल्जर बोर्ड चौराहा से कलेक्टेªट के सामने से होते हुए गांधी भवन पर समाप्त हुई।

रैली में सम्मलित बालिकाओं को बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ योजना के तहत टी शर्ट व कैप वितरण किया गया तथा रैली के माध्यम से जनसंख्या अनुपात, जन्म मृत्युदर, लिंगानुपात, स्कूल ड्राप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा एवं शोषण महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को जन सामान्य के समक्ष रखते हुए उनके सुधार हेतु जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, मिशन शक्ति टीम पुलिस विभाग, डा0 अभय जैन, सतीश कुमार, पिंकी देवी, प्रियंका पाण्डेय, रूबी देवी, खुशबू जहां, संध्या, पल्लवी मिश्रा, सर्वदेव नरायन, सुरभी सिंह, मिथलेश कुमार, प्रशान्त दीक्षित तथा विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : मिशन शक्ति अभियान के तहत हरदोई के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow