Hardoi: ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज़: योगी आदित्यनाथ के संदेश के साथ हरदोई में जागरूकता रैली। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय शिवपुर

Apr 4, 2026 - 15:52
 0  6
Hardoi: ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज़: योगी आदित्यनाथ के संदेश के साथ हरदोई में जागरूकता रैली। 
‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज़: योगी आदित्यनाथ के संदेश के साथ हरदोई में जागरूकता रैली। 

हरदोई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय शिवपुर ,जनपद वाराणसी से किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय, समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों तथा समस्त परिषदीय विद्यालयों में किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम रसखान प्रेक्षागृह हरदोई में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती जी तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, प्राचार्य डायट रमेंद्र कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक रहे । मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा तथा अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरालीखेड़ा के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0अजित सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के अवलोकन के पश्चात मुख्य अतिथि प्रेमावती, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि सान्या छाबड़ा, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नव प्रवेशित बच्चों को पुस्तक सेट तथा स्टेशनरी किट का वितरण किया गया।  

इस अवसर पर  रसखान प्रेक्षागृह से  गांधी भवन तक बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के  बच्चों तथा शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती , मुख्य विकास अधिकारी  सान्या छाबड़ा , प्राचार्य डायट रमेंद्र कुमार सिंह,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजित सिंह ,आई सी प्रिंसिपल श्याम नारायण यादव तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर क्षेत्र हरदोई, बावन, टड़ियावां, सुरसा के 800 से अधिक बच्चे तथा 300 से अधिक शिक्षक सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  प्रेमावती एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता एवं छात्र नामांकन हेतु पूर्णिमा सक्सेना ( बेसिक शिक्षा) तथा प्रिया पांडेय (माध्यमिक शिक्षा) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने स्कूल चलो अभियान के संचालन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सभी शिक्षकों से जनसामान्य तथा अभिभावकों का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजित सिंह ने अपने उद्बोधन में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जनपद में ऑपरेशन कायाकल्प तथा निपुण भारत अभियान के अंतर्गत किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि प्रेमावती ने अपने उद्बोधन में जनपद के बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी तथा शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने जनपद के निपुण विद्यालय आकलन में लखनऊ मंडल में प्रथम स्थान पर आने तथा संख्यात्मक रूप से प्रदेश में सर्वाधिक निपुण विद्यालय घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बेटियों की शिक्षा व्यवस्था पर विशेष बल दिया। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 अजित सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा शिक्षकों को शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एस आर जी, ए आर पी, शिक्षक तथा कार्यालय स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में एम आई एस इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार, डी सी राहुल दुबे,एस आर जी आशीष कुमार मिश्र, अभय सिंह, नीलेश सिंह, विवेक सिंह, रजनीश देवल, नीलम सिंह आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के आयोजन में एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।कार्यक्रम का समापन सूक्ष्म जलपान से हुआ।

Also Read- Hardoi : मिशन शक्ति अभियान के तहत हरदोई के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।