Lucknow News: योगी सरकार में 60 लाख से अधिक माताओं को मिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ।

सीएम योगी के निर्देश पर नारी शक्ति के लिए खुले संभावनाओं के द्वार, पीएम स्वनिधि योजना से दो लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित ...

Apr 8, 2025 - 19:09
44 Views
Lucknow News: योगी सरकार में 60 लाख से अधिक माताओं को मिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है। प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, उनके सम्मान की रक्षा करने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से प्रदेश की 60 लाख से अधिक माताओं को लाभ पहुंचाया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे उनके पोषण और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।  

  • दो लाख से अधिक महिलाओं ने पीएम स्वनिधि योजना से उठाया लाभ

पीएम स्वनिधि योजना से प्रदेश की दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है। इस योजना के तहत महिलाओं को लोन और प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।  

  • मिशन शक्ति ने बदली महिलाओं की तकदीर 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न विभागों के साथ समाज सेवी संस्थाएं भी जुड़ी हुई हैं।  

Also Read- Lucknow News: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका- सुजुकी मोटर्स में 500 पदों पर भर्ती।

  • महिलाओं में जागरूकता के प्रसार पर किया जा रहा फोकस 

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को स्वरोजगार, कानूनी अधिकारों, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है जिससे महिलाएं निडर होकर अपने सपनों को पूरा कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाकर एक नए समाज के निर्माण में जुटी है जहां नारी शक्ति को पूरी आजादी और सम्मान मिल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow