Hardoi News: पर्वतारोही अभिनीत मौर्य नैरोबी पहुंच कर अपने गाइड से की मुलाकात, तय की आगे की रणनीति। 

अभिनीत मौर्य (Abhineet Maurya) की इस ऐतिहासिक यात्रा पर पूरे भारत की नजरें टिकी हुई हैं। उनके अदम्य साहस और लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें....

By INA News Desk
Feb 27, 2025 - 12:20
114 Views
Hardoi News: पर्वतारोही अभिनीत मौर्य नैरोबी पहुंच कर अपने गाइड से की मुलाकात, तय की आगे की रणनीति। 

रिपोर्ट - शाक्य आशीष सिंह मौर्य 

Nairobi: अन्तर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य (Abhineet Maurya) ने अपने साहसिक अभियान का दूसरा चरण भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वह कल शाम नैरोबी पहुंच गए, जहां उन्होंने अपने गाइड से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय की। यह मुलाकात उनके पर्वतारोहण अभियान के अगले चरण की तैयारी में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अब उनके सफर में एक और अहम पड़ाव जुड़ गया है। आज अभिनीत मौर्य एंबेसडर से मुलाकात करेंगे। यह बैठक उनके मिशन के लिए एक नए अवसरों के द्वार खोल सकती है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय समर्थन भी मिल सकता है।

Also Read- Hardoi News: शिखर की ओर बढ़ते कदम- अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य नैरोबी के लिए हुए रवाना ।

अभिनीत मौर्य की इस ऐतिहासिक यात्रा पर पूरे भारत की नजरें टिकी हुई हैं। उनके अदम्य साहस और लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें पर्वतारोहण की दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उनकी यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत के पर्वतारोहण इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ने की ओर अग्रसर है। 

शिखर की बुलंदियों तक… अभिनीत मौर्य, जय भारत!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow