Muzaffarnagar : संयुक्त पत्रकार महासभा की बैठक में राष्ट्रीय कमेटी का गठन, सुंदर सिंह सोम बने मुख्य संरक्षक
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने पत्रकारों के कल्याण के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संगठन हर पत्रकार साथी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। इसके अलावा, यदि किसी सदस्य की बहन या बेटी की शा
मुजफ्फरनगर में संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसमें संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए नई राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से ठाकुर सुंदर सिंह सोम को राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक और रोहित दिलावर को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही मोनू कुमार को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश धीमान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉक्टर रईस अल्वी को राष्ट्रीय महासचिव और दीपक कुमार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर शाहिद राणा, काजी काशिफ तलत, शीबा खान व धर्मेंद्र सिंह को चुना गया, जबकि नदीम खान, रामकिशन वाड़ीकर और डॉक्टर उस्मान को राष्ट्रीय सदस्य बनाया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने पत्रकारों के कल्याण के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संगठन हर पत्रकार साथी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। इसके अलावा, यदि किसी सदस्य की बहन या बेटी की शादी होती है, तो संगठन की तरफ से आर्थिक और सामाजिक सहयोग दिया जाएगा। इस घोषणा का उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
इस बैठक में आगामी दिनों में होने वाले एक बड़े आयोजन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई और सभी से इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया। इसी दौरान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनू कुमार का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया, जहां सभी ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में डॉक्टर शहनवाज, मोहम्मद असलम, रियासत अली, प्रिंस कुमार, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद नौशाद, खालदा, रोहित कुमार और सूफी सैलानी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : Special : डिजिटल मृगतृष्णा और प्रेम का बदलता स्वरूप- आँखों से जिस्म तक का सफ़र
What's Your Reaction?




