Hardoi News:14 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन। 

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव शुक्ला के कुशल निर्देशन में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक....

Nov 27, 2024 - 16:13
43 Views
Hardoi News:14 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन। 

हरदोई। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला के कुशल निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के  विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप ने बताया कि 14 दिसम्बर 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। 

Also Read- हरदोई: कांसेप्ट ग्रुप के एमडी सजीव अग्रवाल ने संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया

नोडल अधिकारी न्यायाधीश हेमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाल बहादुर गौड सिविल जज सीनियर डिवीजन ऋचा वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता, देवेन्द्र प्रताप सिंह,स्मिता गोस्वामी, अपर सिविल जज सीनियर डिवीज़न अंजली रानी, अर्शी नूर, सिविल जज जू0डि0 पश्चिमी जीशान खान, जे0एम0 प्रथम नेगी चौधरी, सिविल जज जू0डि0 पूर्वी अमृतांशु राज,जे0एम0 द्वितीय मो0 युनुस, अपर सिविल जज जू0डि0 कीर्ति सिंह,शाक्षी चौधरी,सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0(महिला) लवलेश कुमार,सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0 विशाल दीक्षित  बैठक में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow