हरदोई: कांसेप्ट ग्रुप के एमडी सजीव अग्रवाल ने संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया

प्रत्येक भारतीय अपने मौलिक अधिकारों के लिए स्वतंत्र है। संविधान में प्राप्त मौलिक अधिकारों का उचित प्रयोग करते हुए अपने नागरिक होने का दायित्व निभाएं। हमारे संविधान में खास बात यही है कि इसमें अधिकार और कर्तव्य के बारे में वि...

Nov 27, 2024 - 00:12
204 Views
हरदोई: कांसेप्ट ग्रुप के एमडी सजीव अग्रवाल ने संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया

By INA News Hardoi.

मंगलवार को कांसेप्ट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सजीव अग्रवाल ने अपने सहकर्मियों के साथ संविधान दिवस मनाया, इस उपलक्ष्य में कान्सेप्ट परिसर में लगभग एक हजार पदाधिकारी व कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया। कांसेप्ट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर अब अपने संविधान से चल रहा है।

यह भी पढ़ें: दौसा: दो स्कूली बच्चों के बीच झगड़े में धारदार हथियार से गले पर वार किया

प्रत्येक भारतीय अपने मौलिक अधिकारों के लिए स्वतंत्र है। संविधान में प्राप्त मौलिक अधिकारों का उचित प्रयोग करते हुए अपने नागरिक होने का दायित्व निभाएं। हमारे संविधान में खास बात यही है कि इसमें अधिकार और कर्तव्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया है। नागरिक के जीवन में इन्ही दोनों का तालमेल देश को आगे ले जाएगा। संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और अपने देश में शांति, उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: देवबंद: अयोध्या का कडवा घूंट पीया, अब भी मस्जिदों में तलाशें जा रहे मंदिर- मौलाना अरशद मदनी

कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर जोर देता है, डॉ. बीआर अंबेडकर के योगदान को मान्यता देता है और एक लोकतांत्रिक और समावेशी समाज के निर्माण में नागरिक भागीदारी की वकालत करता है। भारत का संविधान दिवस, जिसे संविधान दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow