Hardoi: हरदोई में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ: ई-रिक्शा रैली व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 01 जनवरी, 2026 से दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक) के अन्तर्गत उप संभागीय परिवहन कार्यालय

Jan 1, 2026 - 18:25
25 Views
Hardoi: हरदोई में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ: ई-रिक्शा रैली व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। 
हरदोई में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ: ई-रिक्शा रैली व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। 

हरदोई: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 01 जनवरी, 2026 से दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक) के अन्तर्गत उप संभागीय परिवहन कार्यालय, हरदोई में आमजनमानस को जागरूक करने तथा यातायात नियमो का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आमजनमानस को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई साथ ही सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट/बुकलेट बॉटे गये। 

उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु आमजनमानस में जनजागरूकता पैदा करना है। जनपद के प्रमुख स्थानो पर सड़क सुरक्षा सम्बन्धी होर्डिंग/बैनर लगवाये गये। ई-रिक्शा रैली का शुभारम्भ उप संभागीय परिवहन कार्यालय, हरदोई से नगर मजिस्ट्रेट द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद हरदोई के बावन चुंगी, साण्डी चुंगी, डी०एम० चौराहा, रोडवेज स्टेशन, नुमाईश चौराहा, लखनऊ चुंगी, पिहानी चुंगी एवं अन्य प्रमुख मार्गों एवं चौराहो पर ई-रिक्शा के माध्यम से सड़क सुरक्षा सम्बन्धी प्रचार-प्रसार कराया गया तथा यातायात सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट/बुकलेट बॉटे गये और सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गई।

मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु आमजनमानस में जनजागरूकता पैदा करना है। जनपद के प्रमुख स्थानो पर सड़क सुरक्षा सम्बन्धी होर्डिंग/बैनर लगवाये गये। उक्त कार्यकम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), यात्री कर अधिकारी, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) यातायात निरीक्षक, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारीगण व पत्रकार बन्धुओं ने उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Also Read- Hardoi : सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन शाहाबाद आलोक राज नारायण ने 9 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow