Hardoi: नव निर्माण के नौ वर्ष: हरदोई में कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग ने गिनाईं किसानों के विकास की उपलब्धियां। 

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्यान विभाग की ओर से गांधी भवन

By INA News Desk
Mar 19, 2026 - 17:04
138 Views
Hardoi: नव निर्माण के नौ वर्ष: हरदोई में कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग ने गिनाईं किसानों के विकास की उपलब्धियां। 
नव निर्माण के नौ वर्ष: हरदोई में कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग ने गिनाईं किसानों के विकास की उपलब्धियां। 

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्यान विभाग की ओर से गांधी भवन, हरदोई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विगत नौ वर्षों में सरकार द्वारा किसानों और कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों व उपलब्धियों से जनमानस को अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक हरदोई सतीश कुमार पांडेय ने कृषि विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले नौ वर्षों में कृषक ऋण मोचन योजना के तहत जनपद के 1,22,850 किसानों का 69,261.47 लाख रुपये का बैंक ऋण माफ किया गया। बीज वितरण योजना के अंतर्गत किसानों को 1,60,918 कुंतल बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर तथा 30 हजार कुंतल बीज निःशुल्क मिनीकिट के रूप में वितरित किया गया।

उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजना (SMAM, CRM) के अंतर्गत 80 प्रतिशत अनुदान पर 94 फार्म मशीनरी बैंक, 40 प्रतिशत अनुदान पर 226 कस्टम हायरिंग सेंटर तथा 50 प्रतिशत अनुदान पर 3391 कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान दिया गया। पीएम कुसुम योजना के तहत 2396 किसानों के खेतों पर 60 प्रतिशत अनुदान के साथ सोलर पंप स्थापित किए गए।

मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत 17,082 किसानों को निःशुल्क मिनीकिट और प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 35,206 किसानों को 19,31,35,838 रुपये की क्षतिपूर्ति सीधे उनके खातों में भेजी गई।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद के 8,33,249 किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 2648.744 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 240 युवा उद्यमियों को प्रशिक्षित कर एग्रीजंक्शन केंद्र स्थापित कराए गए।
उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत जनपद में अब तक 5,86,032 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जबकि शेष किसानों से जल्द रजिस्ट्री कराने की अपील की गई, ताकि उन्हें सभी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

इस दौरान मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अशोक कुमार सिंह ने नंद बाबा दुग्ध मिशन, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, पशुधन बीमा योजना, पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड तथा पशु टीकाकरण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, वन ब्लॉक वन क्रॉप योजना, पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग औपचारिकता (PMFME) तथा हाईटेक नर्सरी के माध्यम से सब्जियों की नर्सरी उत्पादन योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित 50 किसानों को मूंगफली, मूंग और उर्द के निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरित किए गए। साथ ही कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 20 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त विकास खंड स्तर पर भी किसानों को निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरण किया गया। 

Also Read- सरकारी योजना बनी सहारा: बाराबंकी के युवा किसान नीरज पटेल ने जरबेरा की खेती से लिखी सफलता की कहानी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement