Hardoi: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

कोतवाली शहर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल

Mar 19, 2026 - 17:32
90 Views
Hardoi: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

हरदोई: कोतवाली शहर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को वादी द्वारा कोतवाली शहर थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि तीन संदिग्ध युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में मुकदमा संख्या 124/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 65(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस कार्रवाई के क्रम में प्रकाश में आए आरोपी प्रमिश पुत्र अखिलेश निवासी बेहटा मुर्तजा थाना बघौली जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक उमेश चंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र शाक्य व कांस्टेबल रिंकू चौधरी।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में CSR फंड की बैठक सम्पन्न, निर्माण कार्य में तेजी व पारदर्शिता के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow