Hardoi News: खाटू श्याम के जन्मदिन पर निकली निशान यात्रा,श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब।
बाबा खाटू श्याम की जयंती पर मंगलवार को श्री श्याम परिवार की ओर से श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। भक्तों को प्यारा खाटू श्याम ....
हरदोई। बाबा खाटू श्याम की जयंती पर मंगलवार को श्री श्याम परिवार की ओर से श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। भक्तों को प्यारा खाटू श्याम हमारा जैसे गीत गूंजते रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष हरदोई अजीत सिंह बब्बन, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ,पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, रामदास कटियार, सेठ अरुण गुप्ता आदि लोगों ने निशान यात्रा में हिस्सा लिया।
आयोजकों ने बताया कि निशान यात्रा के लिए 101 निशान (झंडे) खाटू श्याम के दरबार से मंगाए गए। मोहल्ला मीर सराय मंदिर पर फूलों से सजे रथ पर विराजित बाबा की पूजा अर्चना करने के साथ यात्रा शुरू हुई। निशान यात्रा भूवनेश्वर मंदिर, गायत्री मंदिर,बस स्टैंड ,कटरा बाजार, बंदर पार्क ,सल्लिया रोड ,बड़ा चौराहा,से अंबेडकर नगर पावर हाउस पहुंचकर समापन हुआ।
Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वन विभाग की समितियों की बैठक।
बैंड बाजों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा में डीजे की मधुर धुनों पर काली कमली वाला मेरा यार है श्याम, जयंती आई सबका मन हर्षाया है, मेरे खाटू वाले का जन्मदिन आया है जैसे धार्मिक गीतों पर श्याम भक्त झूमते नजर आए।।शोभायात्रा में खाटू श्यामजी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को फूल मालाओं से सजाया गया था। रंग-बिरंगे परिधान में श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में बड़े-बड़े निशान लेकर चल रहे थे।
What's Your Reaction?









