Political News: नितेश राणे ने दिया बड़ा बयान, बोले- महाराष्ट्र में धर्मांतरण के खिलाफ लाएंगे सबसे कड़ा कानून। 

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे (Maharashtra Minister Nitesh Rane) ने धर्मांतरण को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि...

By INA News Desk
Feb 4, 2025 - 10:42
73 Views
Political News: नितेश राणे ने दिया बड़ा बयान, बोले- महाराष्ट्र में धर्मांतरण के खिलाफ लाएंगे सबसे कड़ा कानून। 

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे (Maharashtra Minister Nitesh Rane) ने धर्मांतरण को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में धर्मांतरण के ऐसा कानून लाएंगे जिससे धर्मांतरण के मामलों में रोक लग सके।

  • हिन्दू समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे (Nitesh Rane) हमें हमेशा से विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ज्यादातर उनके द्वारा विवादित बयान मुस्लिम के लोगों को लेकर दिए जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने समुदाय को लेकर एक बयान दिया है। चंद्रपुर में सकल हिंदू समाज की ओर से भव्य धर्म सभा का आयोजन किया था, जिसमें नितेश राणे (Nitesh Rane) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने विशेष सामुदायिक को लेकर विवादित बयान दिया और कहा कि प्रदेश में हिंदूवादी लोगों की सरकार है। अगर समय रहते लव जिहाद, लैंड जिहाद और गौ माता की ओर टेढ़ी नजर से देखना बंद नहीं किया। तो एक-एक को जेल में डालने का काम करेंगे।

Also Read- Maharashtra News: नीतीश राणे ने मुस्लिम समाज को घेरने का किया काम, बोले- बुर्का पहनकर न दी जाए परीक्षा।

  • विशेष सामुदायिक के लोगों को भी चेतावनी

नितेश राणे (Nitesh Rane) ने अपने बयान में विशेष समुदाय के लोगों को चेतावनी देने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि हम महाराष्ट्र में पूरी तरीके से सरकार में है। जिस तरीके से लव जिहाद, लैंड जिहाद और हिंदू समाज के विरोध में नाटक शुरू है, ये समय रहते इन दाढ़ी वालों ने बंद नहीं किया, तो इनके पाकिस्तान में बैठा भी तुमको पहचान नहीं पाएंगे, ये गारंटी देता हूं। इनका काम है हिंदू लड़कियों को फसाना फिर उनका धर्मांतरण कराना। फिर उनको जान से मार डालना इस तरीके का नाटक बिल्कुल नहीं चल पाएगा। धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर प्रदेश में ऐसा कानून लाएंगे इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। महा विकास अघाडी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं क्योंकि वहां पर इनके अब्बा हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow