UK News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जीजीआईसी इंटर कॉलेज व नगर पंचायत ने पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस को मनाया। 

विश्व पर्यावरण दिवस पर जीजीआईसी इंटर कॉलेज में  तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने प्रधानाचार्य मंजू नेगी व समूह की महिलाओं ...

Jun 5, 2025 - 19:05
59 Views
UK News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जीजीआईसी इंटर कॉलेज व नगर पंचायत ने पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस को मनाया। 

रिपोर्टर :आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
सुल्तानपुर पट्टी /उधमसिंह नगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जीजीआईसी इंटर कॉलेज में  तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने प्रधानाचार्य मंजू नेगी व समूह की महिलाओं के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस को मनाया। और पर्यावरण के संरक्षण और संवहन के संबंध में सभी ने आगे और वृक्ष लगाने की शपथ ली। वही कॉलेज की शिक्षकों व छात्राओं ने  पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर में एक रैली निकाली वही। प्रधानाचार्य मंजू नेगी ने बताया कि जुलाई में विद्यालय खुलने पर हरेला पर्व का शुभारंभ किया जाएगा और 25 जुलाई को हरेला पर्व का समापन करेंगे। हरेला पर्व पूरे महीने मनाया जाएगा।  

Also Read- UK News: बुक्सा समाज ने मनाया अठोरी वासना दलिया पूजन का त्यौहार।

नगर पंचायत की ईओ गीता चौधरी व अध्यक्ष राजीव सैनी ने पर्यावरण मित्रो व सभासदों के साथ स्वच्छ अभियान रैली निकाली। ओर नगर में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया। बाद में  पंडित दीनदयाल पार्क में पहुंचकर वृक्ष रोपण किए। मौके पर सभासद जाहिद हुसैन, कैलाश दिवाकर, राजेश सैनी, मंगल खा, जॉनी मौर्य, पर्यावरण मित्र संजीव बाल्मीकि, शुभम बाल्मीकि, नितिन बाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन जुम्मा भारती आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow