Deoband News: द दून वैली पब्लिक स्कूल देवबन्द में पौधे लगाकर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस। 

द दून वैली पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को विशेष उत्साह और समर्पण के साथ मनाया इसका मुख्य उदेश्य पर्यावरण संरक्षण ...

Jun 5, 2025 - 18:55
75 Views
Deoband News: द दून वैली पब्लिक स्कूल देवबन्द में पौधे लगाकर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस। 

देवबंद: द दून वैली पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को विशेष उत्साह और समर्पण के साथ मनाया इसका मुख्य उदेश्य पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जनमानस का ध्यान आकर्षित करना तथा इस कार्य द्वारा अधिकाधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना था। इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन, राजकिशोर गुप्ता ने की । उन्होंने प्रथम पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षको तथा उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण के महत्व और संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और हमें इसे संजो कर रखना चाहिए। पौधारोपण एक छोटा सा कदम है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा होता है।

विद्यालय के विभिन्न कर्मचारियों ने इस अवसर पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के संदेश को फैलाने के लिए अपने-अपने द्वारा लगाये पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

Also Read- Lucknow News: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण, अपने सरकारी आवास पर लगाया बिल्व का पौधा।

कार्यक्रम के अंत विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उन्हें प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका भी मिलता है। आशा है कि अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस तरह के अभियानों में हिस्सा लेंगी और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगी क्योकि सुरक्षित पर्यावरण ही भावी पीढ़ी को हमारा अनुपम उपहार होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow