Pahalgam Attack: 48 घंटों में देश छोड़ने का आदेश, एक्शन में PM मोदी, आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान का दाना पानी बंद करने का किया इंतजाम

भारत ने भी अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकार इस्लामाबाद से वापस बुलाए। इन पदों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। पाक हाई कमीशन में तैनात रक्षा/सेना/नौसेना/वायु सलाहकार 'persona non grata' घोषित...

Apr 23, 2025 - 23:12
 0  213
Pahalgam Attack: 48 घंटों में देश छोड़ने का आदेश, एक्शन में PM मोदी, आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान का दाना पानी बंद करने का किया इंतजाम

Pahalgam Attack and India's 5 Decisions.

पहलगाम (Pahalgam) आंतकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार एक्शन में दिख रही है। PM Modi सऊदी अरब का दौरा रद्द करके वापस दिल्ली लौटे और सीसीएस (CCS) की अहम बैठक की। इस बैठक में सरकार ने आतंकवाद (Terrorism) पर चोट देने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ कई कड़े फैसले किए हैं। सरकार ने पाकिस्तान (Pakistan) के साथ सिंधु जल समझौता को रोक दिया है।

इसके अलावा भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर एक मई तक उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया है। पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक नेपाली नागरिक था, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। इसके बाद CCS की बैठक बुलाई गई।

इस बैठक में PM Modi के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद थे। इसके बाद बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने इन फैसलों की जानकारी दी।

सबसे पहला फैसला है कि भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच स्थित ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया जाएगा। यह एक बड़ा कदम है जिससे दोनों देशों के बीच सीमित आवाजाही भी रुक जाएगी। कल पहलगाम (Pahalgam) आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री के नेतृत्व सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। पार्लियामेंट एनेक्सी में सर्वदलीय बैठक होगी।कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि केंद्र सरकार विकल्प पेश करे, वह इसका समर्थन करेगी। बहरहाल, पहलगाम (Pahalgam) हमले के बाद मोदी सरकार ने जिस तरह के सख्त फैसले लिए हैं उसकी उम्मीद पाकिस्तान (Pakistan) को भी नहीं रही होगी। पाकिस्तान (Pakistan) के लिए पहलगाम (Pahalgam) हमला भारी गलती साबित हुआ है। मोदी सरकार के इन सख्त कदमों के बाद पाकिस्तान (Pakistan) में खौफ है और उसे इस बात की भी चिंता सता रही है कि कहीं इस बार भी उस पर सर्जिकल स्ट्राइक न हो जाए।

Also Click: Pahalgam Attack: नकली वर्दी में आये और 26 लोगों की ह्त्या कर डाली, कलमा पढने को कहा और बोले- मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है

PM Modi की अध्यक्षता में हुई सीसीएस (CCS) की बैठक में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों से आतंकवाद (Terrorism) के सरगनाओं के साथ पाकिस्तानी हुकूमत पर चोट लगना तय है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "इस आतंकवादी हमले (Terrorist Attacks) की गंभीरता को समझते हुए, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने ये पांच फैसले लिए हैं, जो इस प्रकार हैं- 

अटारी चेकपोस्ट को तुरंत प्रभाव से बंद किया गया। जिनके पास वैध यात्रा अनुमतियां हैं, वे 1 मई 2025 तक उसी मार्ग से लौट सकते हैं। SAARC वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहले जारी सभी SPES वीज़ा अमान्य माने जाएंगे। भारत में मौजूद SPES वीजाधारी पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश।भारत ने भी अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकार इस्लामाबाद से वापस बुलाए। इन पदों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। पाक हाई कमीशन में तैनात रक्षा/सेना/नौसेना/वायु सलाहकार 'persona non grata' घोषित। उन्हें भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के उच्चायोगों की कुल संख्या में और कटौती करके उन्हें मौजूदा 55 से घटाकर 30 किया जाएगा। भारत ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला लिया है, जब तक पाकिस्तान (Pakistan) सीमापार आतंकवाद (Terrorism) को ठोस और अपूरणीय रूप से नहीं छोड़ता।

ज्ञात हो कि अटारी-वाघा सीमा भारत-पाकिस्तान (Pakistan) के बीच सीमित व्यापार का प्रमुख केंद्र है। इसे बंद करने से पाकिस्तान (Pakistan) का भारत के साथ आयात-निर्यात, विशेष रूप से कृषि और कपड़ा उत्पादों का व्यापार, प्रभावित होगा। इससे पाकिस्तान (Pakistan) की पहले से कमजोर अर्थव्यवस्था पर और बोझ पड़ेगा। सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान (Pakistan) को सिंधु, झेलम, और चिनाब नदियों का 80% पानी मिलता है, जो उसकी कृषि और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पाकिस्तान (Pakistan) में 47 मिलियन एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई इन नदियों पर निर्भर है।पानी की आपूर्ति रोकने से पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब और सिंध प्रांतों में कृषि उत्पादन, विशेष रूप से गेहूं और चावल, पर गंभीर असर पड़ेगा, जिससे खाद्य संकट और आर्थिक अस्थिरता बढ़ सकती है। भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 की जाएगी। यह बदलाव 1 मई तक पूरा किया जाएगा। CCS ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है और कहा कि हमले के गुनहगारों को सजा दिलाई जाएगी। पहलगाम (Pahalgam) से लगभग पांच किलोमीटर दूर बैसरन इलाके में हथियारबंद लोगों ने हमला किया था।

पहलगाम (Pahalgam) हमले पर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति को दी गई जानकारी में आतंकवादी हमले (Terrorist Attacks) के सीमा पार संबंधों को उजागर किया गया।दुनिया भर की कई सरकारों से समर्थन और एकजुटता की मजबूत अभिव्यक्ति मिली है। सीसीएस (CCS) ने पहलगाम (Pahalgam) हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा पर कैबिनेट समिति को पहलगाम (Pahalgam) आतंकवादी हमले (Terrorist Attacks) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow