Hathras News: हवन यज्ञ का आयोजन कर मनाया परशुराम जन्मोत्सव। 

अक्षय तृतीया पर धार्मिक आयोजनों की त्रिवेणी की अनुपम छठा देखने को मिली। सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा जगह-जगह हवन यज्ञ संकीर्तन जल...

By INA News Desk
Apr 29, 2025 - 20:56
74 Views
Hathras News: हवन यज्ञ का आयोजन कर मनाया परशुराम जन्मोत्सव। 
हवन यज्ञ करते सनातनी 
हाथरस। अक्षय तृतीया पर धार्मिक आयोजनों की त्रिवेणी की अनुपम छठा देखने को मिली। सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा जगह-जगह हवन यज्ञ संकीर्तन जल सेवा अन्नपूर्णा सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया तो वही पंत चौराहा स्थित परशुराम वाटिका पर ब्राह्मण कुल शिरोमणि महर्षि भगवान श्री श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव के उपलक्ष में एवं जम्मू कश्मीर के पहलगाम में विगत दिनों आतंकियों द्वारा सैलानियों पर किए गए प्राण घातक हमले में सभी मृतक जनों की आत्मा की आत्मा शांति हेतु यज्ञ का आयोजन भागवत वक्ता विद्वान मनीषी डॉ अरविंद भारद्वाज के पावन सानिध्य में किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाज सेवी चेतन शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ,लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, मनोज पंडित ,आकाश दीक्षित, मयंक उपाध्याय, देवदत्त उपाध्याय आदि सनातनी प्रेमियों द्वारा यज्ञ बेदी में देश की खुशहाली, उन्नति ,समृद्धि, तरक्की, एकता ,अखंडता, आतंकवाद से संपूर्ण विश्व एवं हर मानव जाति की रक्षा करने की कामना को लेकर आहुतियां देखकर प्रार्थना की गई है।
अंत में पहलगाम हमले में मारे गए सभी मृतकों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी साहस शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमात्मा पार ब्रह्म परमेश्वर से विशेष विशेष प्रार्थना की गई ।
Also Read- Hathras News: एक मई को पहलगांव नरसंहार के विरोध में हाथरस रहेगा बन्द, व्यापारियों के मिले टैक्स से खरीदे गए हथियारों का प्रयोग करो।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त  सुभाष शर्मा, चेतन शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा संजू भैया, अरविंद शर्मा,, मनोज पंडित , आकाश दीक्षित, निखिलवर्ती पाठक, मयंक उपाध्याय, दीपांशु शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा अधिवक्ता, पारस शर्मा ,,युवराज पंडित, पीयूष शर्मा, मयंक शर्मा, दुर्वेश पचौरी, कन्हैया पचौरी, देवदत्त उपाध्याय, हर्ष पचौरी, देव शर्मा,कृष्णा पंडित, देवू शर्मा,शिवम् शर्मा, प्रियांशु शर्मा,वीरेंद्र सिंह चौहान, गिरधारी गोयल,, आशीष दीक्षित, मनोज शर्मा, सुनील वशिष्ठ, नीटू कौशिक, रिंकू शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा,, संजू शर्मा,लक्की शर्मा, राकेश शर्मा अरुण दीक्षित, वीरेंद्र शर्मा, आदि लोग सम्मिलित हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow