Uttarakhand News: पगड़ी को लेकर सिख समाज के लोगों ने एसएसआई विनोद फर्त्याल का किया घेराव। 

पगड़ी उतारने को लेकर आक्रोशित सिख समाज के दर्जनों लोगों ने गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर के पूर्व उपाध्यक्ष कुंवरजीत सिंह पुनिया के नेतृत्व...

Dec 2, 2024 - 17:06
63 Views
Uttarakhand News: पगड़ी को लेकर सिख समाज के लोगों ने एसएसआई विनोद फर्त्याल का किया घेराव। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: पगड़ी उतारने को लेकर आक्रोशित सिख समाज के दर्जनों लोगों ने गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर के पूर्व उपाध्यक्ष कुंवरजीत सिंह पुनिया के नेतृत्व में कोतवाली में पहुंचकर एसएसआई विनोद फर्त्याल का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

महक राज सिंह अपने प्लॉट की बाउंड्री करने के लिए मजदूरों को साथ लेकर गए थे वहां पर पड़ोस में रह रहे लोगों ने आकर विरोध किया जिस पर भारी हंगामा और मारपीट हो गई इस दौरान कुछ लोगों ने महक राज सिंह की पगड़ी पर हाथ मार कर उसे उतारने का प्रयास किया जिसको लेकर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए कोतवाली में भी जमकर हंगामा हुआ पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ 107,16 मुकदमा दर्ज किया।महक राज सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया शिशु मंदिर के पास मेरा प्लाट हैं। प्लॉट की बाउंड्री करने के लिए मैंने 1 दिसंबर को नरेश खन्ना को बताया और मैंने प्लॉट के पास की घास काट कर सफाई कर दी।

Also Read- Udham Singh Nagar News: दबंगों ने महक राज सिंह की पगड़ी पर हमला कर उतारने का मामला पकड़ा तूल- आक्रोशित सिख समाज के लोगों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग।

लगभग 11:00 बजे जब में बाउंड्री करने के मजदूरों को साथ लेकर पहुंचा तो वहां पर चार लोग तरुण खन्ना,सुनील खन्ना,अनिल खन्ना पुत्रगण नरेश खन्ना ने आकर मेरे साथ गाली गलौज करने लगे और मेरी पकडी पर हाथ मार कर उतारने का प्रयास किया मैंने अपनी पगड़ी को संभाल कर रखा।पगड़ी पर हाथ मारने को लेकर सिख समाज में आक्रोश पनप रहा है।मेरे ऊपर पीठ पत्थरों में लातो से हमला किया।एसएसआई विनोद फ़र्त्याल ने सिख समाज के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।दूसरे पक्ष के तरुण खन्ना ने पिलर तोड़ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर जसविंदर सिंह जस्सी,बाबा सुरजीत सिंह,अमरेंद्र सिंह,सिमरनजीत सिंह,बलजीत सिंह,मुख्तियार सिंह,जगतार सिंह, कमलजीत सिंह,हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow