Pilibhit : कासगंज लखनऊ ट्रेन सेवा शुरू होने की खुशी में लोगों ने बांटी मिठाई, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जताया आभार

ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और छात्र-छात्राओं में भारी खुशी है। इस ट्रेन के चलने से लोगों के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाना और बरेली कमिश्नरी के कामकाज के लिए सफर करना बेहद सस्ता, सुगम और आसान हो जाएगा।

By INA News Desk
Jun 28, 2026 - 20:22
34 Views
Pilibhit : कासगंज लखनऊ ट्रेन सेवा शुरू होने की खुशी में लोगों ने बांटी मिठाई, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जताया आभार
Pilibhit : कासगंज लखनऊ ट्रेन सेवा शुरू होने की खुशी में लोगों ने बांटी मिठाई, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जताया आभार

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: कासगंज से लखनऊ के बीच नई ट्रेन सेवा की सौगात मिलने की खुशी में पूरनपुर के लोगों ने अशोक खंडेलवाल के आवास पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर स्थानीय लोगों के आमंत्रण पर पहुंचे किसान नेता देव स्वरूप पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कासगंज, बरेली, पूरनपुर, मैलानी होते हुए लखनऊ तक जाने वाली इस ट्रेन की सुविधा दिलाने के लिए लोगों ने पीलीभीत के सांसद और भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह उनकी बरसों पुरानी मांग थी, जिसका समाधान जितिन प्रसाद के प्रयासों से संभव हो पाया है।

ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और छात्र-छात्राओं में भारी खुशी है। इस ट्रेन के चलने से लोगों के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाना और बरेली कमिश्नरी के कामकाज के लिए सफर करना बेहद सस्ता, सुगम और आसान हो जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचे किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि इस ट्रेन की मंजूरी दिलाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कई महीनों तक लगातार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और क्षेत्र की मांग को उनके सामने रखा। जनता की बड़ी जरूरत को देखते हुए रेल मंत्री ने इस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दे दी।

कार्यक्रम के दौरान अशोक खंडेलवाल ने कहा कि पूरनपुर क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाले सांसद मिले हैं। इस खुशी के मौके पर नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, ठाकुर प्रदीप सिंह मुखिया, नगर कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता, संजय गुप्ता, निर्मल सिंह ढिल्लों, संजय पांडे वकील, संजय मिश्रा, राकेश रस्तोगी, डॉक्टर कुमुद रंजन, व्यापारी नेता विजयपाल विक्की, मानस शुक्ला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Also Click : Delhi Police Action: आदर्श नगर के होटल में महिला को थप्पड़ मारने वाले दारोगा पर गिरी गाज, पुलिस ने किया लाइन हाजिर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow