Ballia: बलिया में पीपा पुल टूटा,  आपदा  कंट्रोल रूम की तत्परता से फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। 

जिले के माल्देपुर क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पीपा पुल टूटने की सूचना सामने आई। इस घटना की जानकारी

Apr 30, 2026 - 17:12
31 Views
Ballia: बलिया में पीपा पुल टूटा,  आपदा  कंट्रोल रूम की तत्परता से फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। 
बलिया में पीपा पुल टूटा,  आपदा  कंट्रोल रूम की तत्परता से फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। 

रिपोर्ट- सैय्यद आसिफ हुसैन ज़ैदी। 

बलिया। जिले के माल्देपुर क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पीपा पुल टूटने की सूचना सामने आई। इस घटना की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम  बलिया को प्राप्त हुई जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर कोतवाली की पीआरबी 6430 टीम पहुंच गई।

सूचना के अनुसार, पुल टूटने के कारण 5–6 लोगों के फंसने की जानकारी प्राप्त हुई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)  द्वारा अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचने का निर्देश दिए गया।  आपदा कंट्रोल रूम द्वारा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एवं उप जिलाधिकारी सदर बलिया को सूचना दी गई।प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ जिससे राहत बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया। घटना स्थल के पास में उपलब्ध एल एंड टी की स्टीमर से पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पीपा पुल पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर नाविक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बचाव कार्य में सहयोग किया। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल, हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। खराब मौसम के दृष्टिगत आपदा कंट्रोल रूम अलर्ट मोड पर है और और पूरे जनपद में किसी प्रकार की घटना को सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- बंगाल में गरजे योगी आदित्यनाथ, ममता पर तीखा वार—‘4 मई के बाद नहीं बचेगी छिपने की जगह’।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow