Saharanpur: मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़, शातिर नशा तस्कर घायल अवस्था में गिरफ्तार, चरस व हथियार बरामद। 

जनपद सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस और शातिर नशा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल अवस्था में

Jan 13, 2026 - 11:04
27 Views
Saharanpur: मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़, शातिर नशा तस्कर घायल अवस्था में गिरफ्तार, चरस व हथियार बरामद। 
मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़, शातिर नशा तस्कर घायल अवस्था में गिरफ्तार, चरस व हथियार बरामद। 

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस और शातिर नशा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। थाना मिर्जापुर पुलिस शेरपुर पोलो रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार होने लगे।

पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान नदीम पुत्र नाजिम, निवासी रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, चार कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और 550 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, नदीम के खिलाफ एनडीपीएस, गौकशी और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Also Read- इंग्लैंड से गुपचुप तरीके से भारत लौटा और कर दी मां की हत्या, रोक टोक से था परेशान, 'हत्या को हादसा' दिखाने की कोशिश नाकाम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow