Bijnor News: मोबाइल की दुकान में हुई लाखो की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा।

थाना रेहड़ क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक मोबाइल की दुकान में  पीछे से कुम्बल लगाकर लाखो रु के पचास मोबाइल और नगदी चुरा लिए थे.....

Dec 5, 2024 - 18:11
51 Views
Bijnor News: मोबाइल की दुकान में हुई लाखो की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर के थाना रेहड़ क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक मोबाइल की दुकान में  पीछे से कुम्बल लगाकर लाखो रु के पचास मोबाइल और नगदी चुरा लिए थे । वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने टीम गठित करते हुए जांच शुरू कर दी थी । जिसका पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी सुहैल पुत्र शमीम निवासी मौहल्ला डूडा कॉलोनी अफजलगढ़ को गिरफ्तार किया ।

दरसल पूरा मामला थाना रेहड़ के बादिगड़ का है जहाँ मेराज आलम की एक मोबाइल फोन की दुकान में लाखों रुपये के मोबाइल को चोरी हो गई थी । पुलिस ने आज चोरी का खुलासा करते हुए हिस्टीशिटर सोनू उर्फ सुहैल निवासी डूडा कॉलोनी अफजलगढ़ को गिरफ्तार किया । और आरोपी के पास से चोरी किये 26 कीमती मोबाइल, 4 स्मार्ट वॉच आदि समान बरामद करते हुए घटना का खुलासा किया।

Also Read- Hardoi News: ट्रक और डंपर की टक्कर में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, डंपर चालक भागा।

आपको बता दे पूर्व में हुई एक मंदिर में चोरी समान भी पुलिस ने बरामद किया । बताया जा रहा है सुहैल थाना अफजलगढ़ का हिस्टीशिटर है पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow