Sambhal: भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक।
भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सम्भल बहजोई मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। जैसे ही कार्यकर्ता सम्भल बहजोई मार्ग पर स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकले, पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और वे वहीं धरने पर बैठने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने से उन्हें रोका जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। नोकझोंक के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सदर कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एहतियातन अतिरिक्त बल बुलाया गया था ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। काफी देर तक चले हंगामे और नारेबाजी के बाद पुलिस के समझाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया। हालांकि, पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
Also Read- बिहार चुनाव हार के बाद प्रशांत किशोर की प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात, सियासी अटकलें तेज।
What's Your Reaction?