Sitapur: नैमिषारण्य में दिल दहला देने वाला हादसा- स्कूल जा रही छात्रा के दोनों पैर कटे, हालत गंभीर। 

नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है जहां आज सुबह स्कूल जा रही छात्रा के ट्रेन की चपेट में आने दोनों पैर कट गए

By INA News Desk
Dec 18, 2025 - 16:18
268 Views
Sitapur: नैमिषारण्य में दिल दहला देने वाला हादसा- स्कूल जा रही छात्रा के दोनों पैर कटे, हालत गंभीर। 
नैमिषारण्य में दिल दहला देने वाला हादसा- स्कूल जा रही छात्रा के दोनों पैर कटे, हालत गंभीर। 
Advertisement
Advertisement

नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है जहां आज सुबह स्कूल जा रही छात्रा के ट्रेन की चपेट में आने दोनों पैर कट गए एवं हाथों में भी गंभीर चोटें आयीं हैं। 

बताते चलें कि:- नैमिषारण्य थाना इलाके के भट्ठापुरवा गाँव निवासी अंबिका प्रसाद की पुत्री सिद्या (17)  नैमिषारण्य स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है, गुरुवार सुबह वह पढ़ने के लिए विद्यालय जा रही थी अचानक नैमिषारण्य स्थित रेलवे क्रासिंग पार करते समय बालामऊ की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से से ज़ख्मी हो गई जिसको आनन-फानन में स्थानीय लोगों एवं रेलवे कर्मियों ने उसे पास में ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने  जिला चिकित्सालय सीतापुर रेफर कर दिया गया है। सीतापुर अस्पताल पहुचते समय शरीर से जादा खुन निकल जाने के कारण उसको लखनऊ मेडिकल भेज दिया गया है। 

Also Read- Lucknow : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष बने पूर्व डीजीपी डॉ. प्रशांत कुमार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement