Bajpur: प्रधान द्वारा गजरौला में दो टाइल्स रोड को उखड़वा दिया, एसडीएम से जांच कराने की मांग। 

ग्राम गजरौला में सही दो टाइल्स रोड को ग्राम प्रधान द्वारा उखड़वा दिया गया जिसको लेकर ग्राम के पूर्व प्रधान हरजिंदर सिंह ने विरोध

Dec 1, 2025 - 16:56
56 Views
Bajpur: प्रधान द्वारा गजरौला में दो टाइल्स रोड को उखड़वा दिया,  एसडीएम से जांच कराने की मांग। 
प्रधान द्वारा गजरौला में दो टाइल्स रोड को उड़वा दिया एसडीएम से जांच कराने की मांग। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम गजरौला में सही दो टाइल्स रोड को ग्राम प्रधान द्वारा उखड़वा दिया गया जिसको लेकर ग्राम के पूर्व प्रधान हरजिंदर सिंह ने विरोध किया और उसकी जांच कराने की मांग की।ग्राम गजरौला के पूर्व प्रधान हरजिंदर सिंह ने लगाया गंभीर आरोप कहा नए प्रधान ने ग्राम की दो टाइल्स रोड को बे वजह उखाड़ दिया। उन्होंने कहा सही सलामत सड़क को उखाड़ कर अमूल्य सरकारी धन का कर दिया है नुकसान। पूर्व ग्राम प्रधान हरजिंदर सिंह ने उपजिलाधिकारी डॉ अमृता शर्मा और खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी से तत्काल जांच कराए जाने का किया है अनुरोध।

 उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार और रोजगार सेवक रफी अहमद ने घटनास्थल का व्यापक  निरीक्षण कर सरकारी नुकसान को नजदीक से देखा।उन्होंने ब्लॉक प्रमुख सुखमण कौर ओलाख से भी टाइल्स रोड को उडाने को लेकर निष्पक्ष  जाच कराकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Also Read- Uttrakhand : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्कूल के 25 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का उद्घाटन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow