Prayagraj : 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का खुलासा, चाचा उज्जवल शर्मा निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने 4 आरोपियों को जेल भेजा

पुलिस के अनुसार, उज्जवल ने 20-30 लाख रुपये की फिरौती के लिए साजिश रची। अपहरण के बाद वह परिवार के साथ मदद करने का नाटक करता रहा। पुलिस को गुमराह किया और साथियों को

By INA News Desk
Mar 21, 2026 - 22:23
52 Views
Prayagraj : 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का खुलासा, चाचा उज्जवल शर्मा निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने 4 आरोपियों को जेल भेजा
Prayagraj : 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का खुलासा, चाचा उज्जवल शर्मा निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने 4 आरोपियों को जेल भेजा

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के सराय कला गांव से 7 मार्च को अपहृत 6 वर्षीय प्रतीक शर्मा को 12 दिन बाद पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया। बच्चे के परिवार को मिलने पर खुशी के आंसू छलक पड़े। अपहरण का मास्टरमाइंड परिवार का दूर का रिश्ते में चाचा लगने वाला उज्जवल शर्मा उर्फ विवेक शर्मा निकला।

पुलिस के अनुसार, उज्जवल ने 20-30 लाख रुपये की फिरौती के लिए साजिश रची। अपहरण के बाद वह परिवार के साथ मदद करने का नाटक करता रहा। पुलिस को गुमराह किया और साथियों को पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी देता रहा। दो दिन तक परिवार के साथ मिलकर बच्चे को ढूंढने का दिखावा किया। बाद में भी आसपास घूमकर जानकारी पहुंचाता रहा।

जब जांच सही दिशा में बढ़ी तो उसने साथियों को योजना बदलने को कहा। बच्चे की मां का नंबर दिया, पर्ची पर नंबर लिखवाया और वाराणसी के गेस्ट हाउस के पास बच्चे को छोड़ने का निर्देश दिया। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को नमो घाट के पास छोड़कर पर्ची रखी और फरार हो गए।

पुलिस ने वाराणसी से बच्चे को बरामद किया। जांच तेज कर उज्जवल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपहरण में इस्तेमाल दो कारें बरामद हुईं। एक आल्टो प्रयागराज के करेली निवासी राजकुमार पांडेय से और होंडा सिटी गाजीपुर के प्रशांत राय से खरीदी गई थी। राजकुमार पूर्व शिक्षक है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow