Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई- 109 शिकायतों का निस्तारण, पेंशन और आयुष्मान कार्ड के लिए त्वरित कार्रवाई। 

जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही 130 बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। मौके पर ही कई पात्रों के राशन कार्ड बनवाये गए। जिलाधिकारी ने...

By INA News Desk
Jul 1, 2025 - 16:00
50 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई- 109 शिकायतों का निस्तारण, पेंशन और आयुष्मान कार्ड के लिए त्वरित कार्रवाई। 
Advertisement
Advertisement
Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। जिलाधिकारी ने आज कुल 109 शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई के दौरान मौके पर ही पात्रों की वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन बनवायी गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के जन सुनवाई के दौरान ही आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज कुल 03 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने।
इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही 130 बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। मौके पर ही कई पात्रों के राशन कार्ड बनवाये गए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बटवारे, अविवादित वरासत, पैमाइश आदि से सम्बंधित आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। भूमि विवाद के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाये। थाकबंदी के मामलों में अनावश्यक देरी न की जाये। भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करे।
सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाये। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित किया जाये। बालक राम नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन बनवायी गयी। कांती नाम की एक महिला जिनके पति का देहांत हो चुका है, को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिलाया गया तथा उनके दोनों बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया।उपासना नाम की एक महिला को राशन कार्ड दिलाया गया। तारावती नाम की एक महिला को निराश्रित महिला पेंशन योजना से आच्छादित कराया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement