Hardoi: डीएम अनुनय झा की जन सुनवाई- 44 शिकायतों का निस्तारण, उत्तराधिकार व बीमा प्रकरण लंबित न रखने के निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 44 शिकायते

Dec 16, 2025 - 17:32
24 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा की जन सुनवाई- 44 शिकायतों का निस्तारण, उत्तराधिकार व बीमा प्रकरण लंबित न रखने के निर्देश। 
डीएम अनुनय झा की जन सुनवाई- 44 शिकायतों का निस्तारण, उत्तराधिकार व बीमा प्रकरण लंबित न रखने के निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 44 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। आज जन सुनवाई मे एक व्यक्ति का राशन कार्ड, एक महिला को निराश्रित महिला पेंशन, एक दिव्यांग पेंशन तथा एक आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : संडीला की राजनीति में नया मोड़, अखिलेश से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, संडीला की सियासत गरमाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow