नगर पालिका सम्भल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र फाइलों के लंबित रहने से जनता परेशान।

Sambhal: पालिका सम्भल की लापरवाही और मनमानी एक बार फिर सुर्खियों में है। नगर पालिका क्षेत्र में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र की फाइलें समय पर निस्तारित न होने से आम जनता भारी

Aug 25, 2025 - 16:28
215 Views
नगर पालिका सम्भल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र फाइलों के लंबित रहने से जनता परेशान।
नगर पालिका सम्भल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र फाइलों के लंबित रहने से जनता परेशान।

उवैस दानिश, सम्भल

नगर पालिका सम्भल की लापरवाही और मनमानी एक बार फिर सुर्खियों में है। नगर पालिका क्षेत्र में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र की फाइलें समय पर निस्तारित न होने से आम जनता भारी परेशानी का सामना कर रही है। इसी गंभीर समस्या को लेकर सभासदो ने नगर पालिका के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि नगर पालिका में अनेक नागरिकों की जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र संबंधी फाइलें महीनों से लंबित पड़ी हैं। कई आवेदक लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं कुछ व्यक्तियों के प्रमाणपत्र बिना किसी बाधा के तुरन्त जारी कर दिए जाते हैं, जबकि अन्य की फाइलें गायब कर दी जाती हैं या जानबूझकर लंबित रखी जाती हैं। इससे नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है और जनता का विश्वास टूटता जा रहा है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित फाइलों का तत्काल निस्तारण नहीं किया गया, तो जनता के साथ मिलकर वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि सभी लंबित फाइलों को तत्काल निपटाया जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर किस वजह से यह लापरवाही हो रही है। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की जाए और उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान कुसुम सैनी के साथ सभासद राजेंद्र कुमार, महावीर सिंह और वेद प्रकाश भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ढिलाई से जनता हमसे नाराज है। यह खबर नगर पालिका सम्भल की लापरवाह कार्यप्रणाली और आम जनता की पीड़ा को उजागर करती है। अब देखना होगा की जनता की पीड़ा को किस तरह मुक्ति मिलती है।

Also Read- हैदराबाद में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या, पति ने काटे शरीर के टुकड़े, मुसी नदी में फेंके, धड़ घर से बरामद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow