प्रदेश अध्यक्ष के जिले में बारिश बनती है मुसीबत, बाढ़ में नदी पार करते हैं स्कूली बच्चे, ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार बेअसर, BJP के विकास दावों की हकीकत उजागर।

मध्यप्रदेश के बैतूल में जनप्रतिनिधियों की नजरअंदाजी का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण पर नही होती कहीं भी सुनवाई मासूम शिक्षा की चाह में....

By INA News Desk
Jul 23, 2025 - 15:07
131 Views
प्रदेश अध्यक्ष के जिले में बारिश बनती है मुसीबत, बाढ़ में नदी पार करते हैं स्कूली बच्चे, ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार बेअसर, BJP के विकास दावों की हकीकत उजागर।
प्रदेश अध्यक्ष के जिले में बारिश बनती है मुसीबत, बाढ़ में नदी पार करते हैं स्कूली बच्चे, ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार बेअसर, BJP के विकास दावों की हकीकत उजागर

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में जनप्रतिनिधियों की नजरअंदाजी का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण पर नही होती कहीं भी सुनवाई मासूम शिक्षा की चाह में करते है अपनी जान से खिलवाड़ पर कहीं नही होती सुनवाई कहीं सुनवाई सालों से नदी की बाढ़ झेल रहे ग्रामीण अब तक नही हुआ पुल का निर्माण चुनाव बहिष्कार भी किया था ग्रामीणों ने आश्वासन के बाद भी आज तक कोई देखने तक नही पहुँचा हर साल बारिश में बनती है यही स्थिति और ग्रामीण लेते  है जान का जोखिम जी हाँ हम बात कर रहे है जिले की चिचोली तहसील की जहाँ तहसील मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा गांव है जहाँ नदी पर पुल न होने से प्रतिवर्ष बारिश में ग्रामीण अपनी जान से खिलवाड़ करते है बता दें कि  एक ऐसा गांव भी है  जहां आजादी के 78 साल बाद भी शासन कि योजना से वंचित है  ग्राम पंचायत उचागोहान के धौल गांव जो की चिचोली तहसील से मात्र 10 किलोमीटर दूर है और इस गांव में लगभग 300 लोग रहते हैं तथा गांव के दोनों तरफ नदी पड़ती है जिस पर आज तक पुल निर्माण कार्य नहीं किया गया है जिससे आने जाने वालों  को एवं बच्चों को स्कूल जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी  होती है पिछले चुनाव में गांव के लोगो ने पुल निर्माण के लिए चुनाव का बहिष्कार किया  था फिर भी शासन प्रशासन ने इस मामले पर विचार नहीं किया गया अगर कोई बीमार  व्यक्ति को एंबुलेंस की जरूरत पड़े तो भारी बारिश में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती नदी के दोनों और पुल नहीं है इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि देश को आजाद हुए 78 साल हो चुके हैं फिर भी हम गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं जबकि जिले में 5 विधायक सांसद जो कि केंद्रीय राज्य मंत्री है बैतूल विधायक को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया है पर भाजपा के विकास के दावों को खोखला बताने के लिए ये तस्वीर ही काफी है अब देखना यह है इस खबर के चलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष इन ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान देंगे या ऐसे ग्रामीण अपनी जान से खिलवाड़ करते रहेंगे।

Also Read- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, जांच शुरू।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow