Rajasthan: अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर भड़की वसुंधरा राजे, अधिकारियों को दी चेतावनी

वसुंधरा राजे रायपुर कस्बे में पहुंची हुई थी जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे हर घर जल योजना के तहत जायजा लिया तो लोगों ने उनको इस योजना के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दिए बताया कि यहां ...

By INA News Desk
Apr 9, 2025 - 15:56
45 Views
Rajasthan: अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर भड़की वसुंधरा राजे, अधिकारियों को दी चेतावनी

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर जाम का निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल मिशन योजना के लिए दिए गए रुपए का अधिकारियों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब।

  • जल संकट की शिकायत पर भड़की पूर्व मुख्यमंत्री

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे अपने विधानसभा क्षेत्र का जायजा लेने के लिए पहुंची तभी वहां पर कुछ लोगों ने पेयजल का मुद्दा उठा दिया और वसुंधरा राजे को पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जनता की बात को सुना और अधिकारियों को लेकर कहा उन्होंने कहा कि अफ़सर सो रहें है और लोग रो रहें हैं। उन्होंने कहा कि क्या प्यास जनता को नहीं, सिर्फ़ अफ़सरों को ही लगती है?

Also Read: ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को दी धमकी, भले ही आप मुझे मार दें लेकिन वक्फ कानून बंगाल में नहीं होगा लागू

बताते चले कि वसुंधरा राजे रायपुर कस्बे में पहुंची हुई थी जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे हर घर जल योजना के तहत जायजा लिया तो लोगों ने उनको इस योजना के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दिए बताया कि यहां अभी तक हम लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। इस बात पर उन्होंने कहा- ‘क्या जनता को प्यास नहीं लगती?  सिर्फ़ आप अफ़सरों को ही प्यास लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है और अफ़सर तृप्त हैं।'

  • पानी लोगों के होठों तक पहुंचे कागजों तक सीमित ना रहे

राजे ने प्रधानमंत्री के जल जीवन मिशन के तहत मिले 42 हज़ार करोड़ रुपये का जिक्र करते हुए अधिकारियों से यह सवाल किया कि इस राशि का सही उपयोग क्यों नहीं हुआ और झालावाड़ जैसे क्षेत्रों में पानी की समस्या क्यों बनी हुई है। उनका यह आरोप भी है कि उनकी सरकार द्वारा धन आवंटित किया जा रहा है, लेकिन अफ़सरों की लापरवाही के कारण योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है, जिससे राजस्थान के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। आगे कहा कि कागज तक अपनी सीमित ना रहे लोगों के मुंह तक पानी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर किसी भी तरीके की लापरवाही बढ़ती जाएगी लोगों को पानी से संबंधित कोई भी समस्या होगी तो कार्रवाई भी जरूर की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow