Hardoi: ईरान कल्चर हाउस में ताज़ियत, डॉ. फ़राज़ रिज़वी ने प्रतिनिधि डॉ. इलाही से की मुलाकात। 

हैप्पी लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. फ़राज़ रिज़वी ने ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामनेई साहब के प्रतिनिधि डॉ

Apr 16, 2026 - 14:07
47 Views
Hardoi: ईरान कल्चर हाउस में ताज़ियत, डॉ. फ़राज़ रिज़वी ने प्रतिनिधि डॉ. इलाही से की मुलाकात। 
ईरान कल्चर हाउस में ताज़ियत, डॉ. फ़राज़ रिज़वी ने प्रतिनिधि डॉ. इलाही से की मुलाकात। 

हरदोई के शिया समुदाय तंजीम-ए-जाफरी की ओर से ईरान कल्चर हाउस में एक ताज़ियती मुलाकात का आयोजन किया गया। इस दौरान हैप्पी लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. फ़राज़ रिज़वी ने ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामनेई साहब के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सम्मान और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। डॉ. फ़राज़ रिज़वी ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के लिए दुआ की और अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उर्दू अखबार “सहाफत” के एडिटर अमान अब्बास, शिराज रिज़वी, ताज साहब और रेहान अब्बास भी मौजूद रहे।

वहीं, प्रतिनिधि डॉ. इलाही ने भारतीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुस्तान हमेशा अमन और भाईचारे का पैगाम देता रहा है। उन्होंने भारत की तरक्की, खुशहाली और स्थिरता के लिए दुआ भी की। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और एकता के संदेश के साथ हुआ।

Also Read- Hardoi: 99.2% के साथ प्रखर गुप्ता बने जिला टॉपर, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल हरदोई का शानदार रिजल्ट।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow